फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Beautification of the five stops of Panchkroshi Marg

पंचक्रोशी मार्ग के पांचों पड़ाव का होगा सुंदरीकरण

Wed, 19 Jan 2022 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Beautification of the five stops of Panchkroshi Marg
पर्यटन विभाग ने पंचक्र ोशी परिक्रमा पथ के पर्यटन विकास कार्य को मंजूरी दे दी है। विभाग ने पर्यटन केंद्रों के विकास कार्य के लिए पहली किस्त जारी कर दी है। विभाग ने 62 किमी लंबे मार्ग में कार्यों की जिम्मेदारी यूपीपीसीएल को दी है। पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले पांचों पड़ाव का सुंदरीकरण और विकास कार्य कराए जाएंगे। संपर्क मार्ग के विकास के साथ विश्राम गृह, हेरिटेज वाटर कूलर का निर्माण कराया जाएगा। कार्यदायी संस्था स्थान की पौराणिकता और लोक कथाओं की जानकारी देने वाला बोर्ड लगाएगी। ताकि पर्यटकों को आसानी से जानकारी मिल सके। यहां इंटर लाकिंग पाथवे, बेंच लगाने के साथ पोखरे का सुंदरीकरण होना है। पिछले 25 वर्षों से धार्मिक यात्राओं का संचालन करने वाले काशी प्रदक्षिण यात्रा समिति के संचालक उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि पंचक्रोश परिक्रमा ज्ञात अज्ञात पाप से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है।
विज्ञापन

महाभारत और रामायण काल से जारी है यात्रा
महाभारत युद्ध में पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान पंचक्रोशी यात्रा की थी। ब्रम्ह दोष से बचने के लिए भगवान राम ने भी पंचक्रोश किया था। कंदवा, भीमचंडी, रामेश्वर, पांचों पंडवा और कपिलधारा पंचक्रोशी के पांच पड़ाव हैं।
विज्ञापन

पंचक्रोश में किए जा रहे विकास कार्य से निश्चित रूप से काशी पर्यटन हब का बड़ा केंद्र बनेगा। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अनेक अवसर भी पैदा होंगे। - कीर्तिमान श्रीवास्तव क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना विस क्षेत्र लंबाई स्वीकृत राशि लाख में प्रथम किस्त में
कंदवा, यात्रा का प्रथम पड़ाव रोहनिया 12 किमी 722.83 10 लाख
भीमचंडी, यात्रा का दूसरा पड़ाव सेवापुरी 12 किमी 858.40 10 लाख
रामेश्वर, यात्रा का तीसरा पड़ाव रोहनिया 10 किमी 857.63 10 लाख
शिवपुर, यात्रा का चौथा पड़ाव शिवपुर 16 किमी 845.22 10 लाख
कपिलधारा, यात्रा का पांचवां पड़ाव शिवपुर 12 किमी 638.39 10 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed