फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Beautification of Kashi's ancient temples and historic kunds is underway: Ravindra Jaiswal

काशी के प्राचीन मंदिरों और ऐतिहासिक कुंडों का हो रहा सुंदरीकरण : रविंद्र जायसवाल

Mon, 29 Jun 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Beautification of Kashi's ancient temples and historic kunds is underway: Ravindra Jaiswal
राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने रविवार को उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में दो परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने पर्यटन विभाग की ओर से 1.08 करोड़ रुपये की लागत से श्रीउत्तरार्क आदित्य (सूर्य) मंदिर और सूर्यकुंड (बकरियाकुंड) के समग्र विकास कार्य का भूमि पूजन किया। इसके अलावा आवास विकास विभाग की ओर से अवस्थापना निधि योजना के अंतर्गत 20.84 लाख रुपये की लागत से अलईपुरा में सड़क के इंटरलॉकिंग कार्य का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन

भूमि पूजन के दौरान मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों के संरक्षण एवं विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। काशी के प्राचीन मंदिरों और ऐतिहासिक कुंडों का सुंदरीकरण कर उन्हें विश्वस्तरीय पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्री उत्तरार्क आदित्य (सूर्य) मंदिर और सूर्यकुंड का विकास कार्य पूरा होने के बाद यहां आकर्षक सुंदरीकरण, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, पाथवे, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं, ताकि जनता को शीघ्र इन परियोजनाओं का लाभ मिल सके। इस मौके पर दशरथ प्रसाद, पूजा गुप्ता, तारा देवी, गोपाल, दीपक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed