{"_id":"5c48bb0fbdec22089f03adb9","slug":"bear-injured-a-man-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः भालू ने जंगल में बकरी चरा रहे युवक की निकाली आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः भालू ने जंगल में बकरी चरा रहे युवक की निकाली आंख
Thu, 24 Jan 2019 11:16 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
bear
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बुधवार को भालू ने हमला कर एक युवक की एक आंख निकाल ली। साथ ही उसके सिर और चेहरे समेत कई जगहों पर भी गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिले के कोतवाली क्षेत्र के तेंदुहार निवासी अंगद कोल (35) बुधवार को दिन में करीब दो बजे घर से करीब एक किमी की दूरी पर जंगली इलाके में बकरी चरा रहा था। उसी दौरान अचानक झाड़ियों में से भालू निकला और अंगद पर हमला बोल दिया।
भालू की चपेट में आने से अंगद अपने को छुड़ा नहीं सका और भालू उसे नोचने लगा। भालू ने जहां अंगद की दाहिनी आंख को निकालकर बाहर कर दिया, वहीं उसके मुंह तथा शरीर के कई भागों को गंभीर रूप से काट लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसकी चीख सुन कर कुछ दूरी पर खड़े चरवाहें उसकी मदद के लिए दौड़ आए। अपनी ओर भीड़ आता हुआ देखकर भालू उसे छोड़कर भागा गया। गंभीर रुप से जख्मी अंगद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज कर रहे डॉ. राजेश सिंह और पीयूष दीक्षित ने बताया कि भालू के हमले में अंगद की दाई आंख निकलकर बाहर हो गई है और शरीर मे कई जगहों पर गंभीर जख्म हो गया है।