फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Be careful: the youth started getting vaccinated, the fraudster became active again

रहें सावधान : युवाओं को लगनी शुरू हुई वैक्सीन तो जालसाज फिर हुए सक्रिय

Sun, 02 May 2021 11:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 02 May 2021 11:53 PM IST
सार

रजिस्ट्रेशन कराने की बात कह कर आधार कार्ड का पूछते हैं नंबर, फिर उड़ा देते हैं खाते से पैसे

विज्ञापन
Be careful: the youth started getting vaccinated, the fraudster became active again
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में मलहिया क्षेत्र निवासी रमेश यादव के मोबाइल पर कॉल आई कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लें। इसके लिए आधार कार्ड का नंबर बताएं और मोबाइल पर जो ओटीपी गया है, उसे बता दें। रमेश ने जल्दबाजी में सारी जानकारी दे दी। थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल में मैसेज आया कि खाते से 9,500 रुपये कट गए हैं। रमेश जब तक कुछ समझ पाते तब तक उन्हें चपत लग चुकी थी। कुछ ऐसे ही घौसाबाद के विजय सिंह और मंडुवाडीह के संतोष उपाध्याय भी जालसाजी का शिकार हुए। ऐसे में हमें कोरोना वैक्सिनेशन के रजिस्ट्रेशन को लेकर बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

 

कोरोना वैक्सीन युवाओं को लगनी शुरू हुई तो ऑनलाइन जालसाजी करने वाले एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। जालसाज लोगों को फोन कर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहते हैं। फिर उनसे आधार कार्ड का नंबर पूछ कर कहते हैं कि आपके मोबाइल पर जो ओटीपी गया है उसे बताएं। ओटीपी बताते ही व्यक्ति जब तक कुछ समझता है तब तक उसके खाते से पैसा गायब हो जाता है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग या सरकार की ओर से फोन कर ऐसी कोई जानकारी नहीं मांगी जाती है और न रजिस्ट्रेशन किया जाता है।

इसके बावजूद जालसाज लोगों को आसानी से निशाना बना ले जाते हैं। इस संबंध में डीसीपी काशी जोन अमित कुमार ने कहा कि जालसाजों से सावधान रहने की जरूरत है। अगर कोई भी व्यक्ति फोन कर कोरोना वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर, बैंक एकाउंट नंबर या फिर एटीएम कार्ड का विवरण और ओटीपी मांगे तो बिल्कुल ना दें। नहीं तो आपके खाते से जालसाज पैसे निकाल लेंगे या खरीदारी कर लेंगे। ऐसी कॉल आए तो उसकी सूचना अपने नजदीकी थाने की पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed