फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Be careful before leaving home today! Traffic diversion will remain on Deputy Chief Minister's arrival

Varanasi: आज घर से निकलने से पहले सावधान! उप मुख्यमंत्री आगमन पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, पढ़ें ये खबर

Thu, 29 Dec 2022 08:20 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 29 Dec 2022 08:20 AM IST
सार

एडीसीपी यातायात डीके पुरी के अनुसार वीआईपी के आगमन व प्रस्थान के समय कोई भी वाहन पुलिस लाइन चौराहा से गोलघर कचहरी चौराहा की तरफ नहीं जाएगा। इन वाहनों को पांडेयपुर चौराहे की तरफ मोड़ दिया जाएगा। कोई भी वाहन आंबेडकर चौराहा से किसी प्रकार के वाहन को गोलघर कचहरी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
Be careful before leaving home today! Traffic diversion will remain on Deputy Chief Minister's arrival
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीवीआईपी दौरे और उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के गुरुवार को शहर आगमन पर यातायात डायवर्जन है। सर्किट हाउस से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के दौरान आगमन और प्रस्थान के समय 15 मिनट पूर्व यातायात डायवर्जन और वाहनों पर रोक होगी। एंबुलेंस व शव वाहन सभी प्रतिबंध से मुक्त होंगे।

विज्ञापन

एडीसीपी यातायात डीके पुरी के अनुसार वीआईपी के आगमन व प्रस्थान के समय कोई भी वाहन पुलिस लाइन चौराहा से गोलघर कचहरी चौराहा की तरफ नहीं जाएगा। इन वाहनों को पांडेयपुर चौराहे की तरफ मोड़ दिया जाएगा। कोई भी वाहन आंबेडकर चौराहा से किसी प्रकार के वाहन को गोलघर कचहरी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को जेपी मेहता की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। कोई भी वाहन जेपी मेहता तिराहा से सर्किट हाउस, भोजूबीर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 
विज्ञापन

चौकाघाट चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को तेलियाबाग तिराहा के तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को अंधरापुल,  कैंट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इंग्लिशिया लाइन तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को मलदहिया चौराहा नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को कैंट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। सिगरा साजन तिराहा से किसी भी वाहन को मलदहिया चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को कैंट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। सिगरा चौराहा से कोई भी वाहन सिगरा पेट्रोल पंप की तरफ नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed