गंगा में साबुन से नहाने पर लगेगा 500 जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर के साथ-साथ गंगा और घाटों की स्वच्छता के लिए नगर निगम अब गंभीर हो गया है। गंगा में साबुन लगाकर नहाने वालों की अब खैर नहीं। यदि निरीक्षण के दौरान कोई पाया गया तो उसे पांच सौ रुपये जुर्माना देना होगा। गंगा घाटों के साथ ही शहर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी
नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने मंगलवार को निगम के मनोरंजन कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि बुधवार से यह अभियान गति पकड़ेगा। नगर आयुक्त ने बताया कि दो दिन पहले चेतावनी के तौर पर गंगा किनारे अभियान चलाया गया था। अब यह बुधवार से नियमित रूप पर चलेगा। इसके लिए जोनल और स्वास्थ्य अधिकरियों की टीमें गठित कर दी गई हैं। अस्सी से राजघाट तक अधिकारी दो शिफ्ट में भ्रमण करेंगे।
इस दौरान गंगा में कोई साबुन लगाकर स्नान करते पाया गया तो प्रति व्यक्ति पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इसमें कोई ढील नहीं बरती जाएगी। वहीं, शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी कड़ाई से निबटा जाएगा। सड़कों पर कूड़ा फेंकने और पॉलिथीन बेचने वालों के खिलाफ चल रहे अभियान को तेज किया जाएगा। यह भी चेताया कि ड्यूटी में लापरवाही करने वाले सफाईकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।