{"_id":"5dc0882e8ebc3e01416b5297","slug":"basketboll-varanasi-news-vns4926298142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू और विद्यापीठ की बास्केटबाल टीमें ऑल इंडिया के लिए क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू और विद्यापीठ की बास्केटबाल टीमें ऑल इंडिया के लिए क्वालीफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी विद्यापीठ के जवाहर लाल नेहरू खेल मैदान में चल रहे पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय पुरुष बास्केटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को आठ मैच खेले गए। जिसमें बीएचयू और विद्यापीठ की टीमों ने ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालयीय बास्केटबाल के लिए क्वालीफाई कर लिया। प्रतियोगिता में चार टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें वाराणसी से बीएचयू और काशी विद्यापीठ, दुर्ग का हेमचंद यादव विश्वविद्यालय और जौनपुर से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीमें हिस्सा लेंगी। इन चारों टीमों के बीच मंगलवार को पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान के लिए मुकाबला होगा।
सोमवार को चार प्री क्वाटर फाइनल और चार क्वाटर फाइनल मैच खेले गए। जिसमें पहले प्री क्वाटर फाइनल में विनोवा भावे विवि ने रीवा की अवधेश प्रताप सिंह विवि को 77-59 से हराया। बीएचयू ने गुवाहाटी विवि को 75-61 से हराया। अटलबिहारी वाजपेयी विवि ने असम साइंस एंड टेक्निकल विवि को 52-39 हराया। चौथे प्री क्वाटर फाइनल में हेमचंद यादव विवि ने आरा के वीर कुंवर सिंह विवि को 49-24 बास्केट से हराया।
पहले क्वाटर फाइनल में वीर बहादुर सिंह विवि ने विनोबाभावे विवि को 81-50 के स्कोर हराया जो दिन का सर्वाधिक स्कोर रहा। दूसरा क्वाटर फाइनल में बीएचयू ने भुनेश्वर की किट विवि का 65-38 के स्कोर से पराजित किया। विद्यापीठ ने अटल बिहारी वाजपेयी विवि को 53-18 के स्कोर हराया। हेमचंद विवि दुर्ग ने उत्कल विवि उड़ीसा को 77-71 स्कोर से हराया।