फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   basic schools will be different prayers every day of week in varanasi

अच्छी पहल: बेसिक स्कूलों में सप्ताह के हर दिन होंगी अलग-अलग प्रार्थनाएं, शनिवार को बच्चे सुनेंगे लघु कथा

Tue, 21 May 2024 01:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 21 May 2024 01:54 PM IST
सार

बेसिक स्कूलों में बच्चों की बेहतर सेहत के लिए ध्यान और योग कराया जाएगा। इसके तहत स्कूलों में सप्ताह के हर दिन अलग-अलग प्रार्थनाएं होंगी। वहीं शनिवार को बच्चे लघु कथा भी सुनेंगे। बच्चों की प्रतिभा निखारने और लड़का-लड़की के बीच असमानता खत्म करने की कवायद की जा रही है। 

विज्ञापन
basic schools will be different prayers every day of week in varanasi
प्रार्थना करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को वह शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्तव्य मार्ग पर डट जावें...। मंगलवार को दया कर दान भक्ति का हमें परमात्मा देना... और बुधवार को ऐ मालिक तेरे बंदे हम...। बेसिक स्कूलों में सप्ताह के हर दिन ऐसे ही अलग-अलग प्रार्थनाएं कराई जाएंगी। यही नहीं स्कूल शुरू होने से पहले सुबह 20 मिनट में योग और ध्यान भी कराया जाएगा। बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के मकसद से ये गतिविधियां कराई जाएंगी।

विज्ञापन


महानिदेशालय स्कूल शिक्षा ने परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए एकेडमिक कैलेंडर को समुचित ढंग से लागू करने का निर्देश दिया है। इसके तहत स्कूलों में हर रोज सुबह होने वाली प्रार्थना के बाद 5 से 7 मिनट तक बच्चों को योग और ध्यान का अभ्यास भी कराया जाएगा। खास बात यह है कि प्रार्थनाएं रोज अलग-अलग होंगी। प्रार्थना के बाद राष्ट्रगान कराया जाएगा। 
विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि शैक्षणिक कैलेंडर का पूरा पालन न हो पाए तो अतिरिक्त कक्षाएं कराई जाएं। साथ ही प्रत्येक शनिवार को प्रार्थना के बाद लड़का-लड़की के बीच असमानता खत्म करने के लिए प्रेरणादायी लघुकथाएं, गीत या प्रेरक प्रसंग सुनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले अधिकारी

प्रार्थना और योग के लिए सुबह 20 मिनट का समय पहले से ही अलॉट है। सप्ताह के अलग-अलग दिनों में अलग-अलग प्रार्थनाएं कराने का प्रावधान अभी यहां नहीं है। ऐसा कोई दिशा निर्देश आएगा तो उसके हिसाब से व्यवस्था बनाई जाएगी। - डॉ. अरविंद पाठक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।

इस दिन ये होंगी प्रार्थनाएं

  • सोमवार - वह शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्तव्य मार्ग पर डट जावें...
  • मंगलवार - दया कर दान भक्ति का हमें परमात्मा देना...
  • बुधवार - ऐ मालिक तेरे बंदे हम...।
  • गुरुवार - सुबह-सवेरे तेरा नाम प्रभु...।
  • शुक्रवार - हर देश में तू, हर भेष में तू...
  • शनिवार - इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना...।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed