फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Basic Schools: Special campaign will be run in basic schools to increase the number of students.

Basic Schools: छात्र संख्या बढ़ाने के लिए बेसिक स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान

Tue, 18 Jun 2024 04:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Basic Schools: Special campaign will be run in basic schools to increase the number of students.
बेसिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने की खातिर अब विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है। कहा गया है कि जुलाई से कक्षाएं शुरू होने के साथ ही नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया जाए। जिन विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या 50 से कम है, उन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। तमाम जतन के बावजूद बेसिक स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ नहीं पा रही है। पिछले वर्ष जिले के 1143 बेसिक स्कूलों में दो लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, लेकिन इस बार अब तक यह संख्या 1.71 लाख ही है। हालांकि तकरीबन 20 हजार छात्र-छात्राओं का ब्योरा अभी पोर्टल पर अपलोड किया जाना बाकी है। इससे यह संख्या बढ़कर 1.90 लाख से अधिक हो जाएगी। इस हिसाब से पिछले सत्र के बराबर छात्र संख्या प्राप्त करने के लिए लगभग 10 हजार नामांकन और करने होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं को आकर्षित करने के लिए परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की तर्ज पर कई प्रयास किए। स्मार्ट क्लास से लेकर आईसीटी लैब, खेलकूद और अन्य तमाम सुविधाएं दी गईं हैं। मगर, इसके बाद भी बेसिक स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या अपेक्षाकृत नहीं बढ़ पाई। 70 से अधिक परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या 50 से भी कम है। अप्रैल में सत्र शुरू होने के बाद शिक्षकों को निर्देश दिया गया था कि वे घर-घर जाकर नामांकन करें। कम से कम 10 नए नामांकन अवश्य किए जाएं, लेकिन अपेक्षाकृत परिणाम धरातल पर नहीं उतर पाया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने कहा कि 50 से कम छात्रसंख्या वाले 62 प्राथमिक और नौ उच्च प्राथमिक विद्यालयों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वाराणसी जिले के विद्यालयों की छात्रसंख्या घटी नहीं है। गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed