फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bars and gumties kept on the road confiscated, warned

सड़क पर रखे सरिया और गुमटी जब्त, दी चेतावनी

Fri, 01 Oct 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bars and gumties kept on the road confiscated, warned
अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन चौराहे से हुकुलगंज तिराहे तक मकबूल आलम रोड पर नगर और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर रखे बिल्डिंग मैटेरियल के सामान जैसे सरिया और बालू जब्त कर लिया गया। वहीं, पटरियों पर चाय की भट्ठी को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

नगर निगम का दस्ता अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में करीब चार बजे पुलिस लाइन चौराहे पर पहुंचा। अतिक्रमण हटाने की शुरुआत होते ही पटरी के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानों के आगे लगे दो दर्जन टीनशेड तोड़ दिए गए। दस पक्के निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। कुछ लोगों ने विरोध करना चाहा, लेकिन भारी फोर्स के चलते कोई हिम्मत नहीं जुटा सका। निगम कर्मियों ने चार गुमटियों और सड़क पर रखे सरिया को जब्त कर लिया। सामानों को ट्रैक्टर पर लादकर निगम भेज दिया गया। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। मौके पर लोगों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

शहर में एक ओर जहां अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। वहीं, अगले दिन फिर से दुकानें सज जा रही हैं। बुधवार को पहड़िया मंडी के सामने अतिक्रमण हटाया गया था। बृहस्पतिवार को फिर मंडी के सामने फल की दुकानें सज गईं। यह हाल तब है जब डीएम हिदायत दे चुके हैं कि दोबारा अतिक्रमण हुआ तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। नगर निगम और प्रशासन ने बुधवार को पांडेयपुर से लालपुर और पहड़िया तक सड़क और पटरियों को खाली कराया था। स्थानीय पुलिस और कर्मचारियों की मिलीभगत से अगले दिन फिर दुकानें सज गईं। किसी जिम्मेदार अधिकारी की इस पर नजर नहीं गई। जो इलाके में चर्चा का विषय रहा। यही हाल चौकाघाट लकड़ी मंडी का है। वहां भी मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की शुरुआत पुलिस आयुक्त, डीएम और नगर आयुक्त की निगरानी में हुई थी। वहां भी पटरियों पर लकड़ियां रख दी गई हैं। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
शहर को जाम से मुक्त कराने और बेहतर यातायात के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिन स्थानों पर अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा लोगों ने दुकानें लगा ली हैं या फिर अतिक्रमण कर लिया है तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस की है। इसके लिए पत्र लिखकर कार्रवाई कराई जाएगी।
- सुमित कुमार, अपर नगर आयुक्त।

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed