फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Barkha and Pratima selected for youth parliament

Varanasi News: युवा संसद के लिए यवाओं का हुआ चयन

Mon, 30 Jan 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Barkha and Pratima selected for youth parliament
दो फरवरी को वर्चुअल प्रदेश स्तरीय युवा संसद महोत्सव के लिए मुनारी के हंडिया गांव की बरखा कुमारी और पहड़िया की प्रतिमा यादव का चयन हुआ है। सोमवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से अर्दली बाजार स्थित कार्यालय में वर्चुअल आयोजन हुआ। चार जिलों के 40 युवाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी निखिल गुप्ता ने बताया कि बनारस सहित मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र के युवाओं ने स्वास्थ्य, खेलकूद, युवा विकास, कौशल विकास और सोशल मीडिया पर अपने विचार रखे। मिर्जापुर के ऋषि और दुर्गेश, सोनभद्र के दिव्यांश और खुशी, चंदौली के अश्वीन और मुलायम को भी चुना गया है।
विज्ञापन

प्रतिमा का पहली बार हुआ चयन
पहड़िया के संजय नगर कॉलोनी निवासी प्रतिमा यादव ने पहला स्थान हासिल किया। आर्य महिला पीजी कॉलेज में बीए की छात्रा प्रतिमा ने बताया कि पहली बार उन्हें युवा संसद के लिए चुना गया है। विद्या की झोपड़ी के तहत गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने वाली हड़िया गांव मुनारी की बरखा कुमारी ने 2022 में भी हिस्सा लिया था, लेकिन उनका चयन नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी निगरानी में हुआ चयन
पूर्व जिला विकास अधिकारी डॉ. डीआर विश्वकर्मा, पूर्व उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन उत्तर प्रदेश अनिल चतुर्वेदी, पत्रकार डॉ. लियाकत अली, वसंता कॉलेज राजघाट की डॉ. वंदना झा, वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक अधिकारी प्रो. डॉ. रजनीश यादव जूरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed