वाराणसी: बरेका को 5वीं बार मिला सर्वश्रेष्ठ उत्पादन इकाई का शील्ड, एक साल में 285 रेल इंजन बनाने का रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) को 2020-21 के लिए पांचवी बार भारतीय रेल की सर्वश्रेष्ठ उत्पादन इकाई का शील्ड प्राप्त हुआ। इस साल बरेका ने 275 विद्युत लोको इंजन सहित कुल 285 रेल इंजनों का रिकॉर्ड उत्पादन किया। वहीं, बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल ने शुक्रवार को न्यू लोको शॉप में विद्युत इंजन को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को समर्पित किया। अब तक के किसी भी माह में बनाया गया सर्वाधिक 45वां इंजन है।
इससे पहले चार बार मिल चुका है शील्ड
इससे पूर्व बरेका को वित्तीय 2012-13 में और 2015-16, 16-17 एवं 17-18 में चार बार सर्वश्रेष्ठ उत्पादन इकाई का शील्ड प्राप्त हो चुका है। महाप्रबंधक अंजली गोयल ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया है।
बरेका में 45वें विद्युत इंजन को महाप्रबंधक ने दिखाई हरी झंडी
महाप्रबंधक अंजली गोयल ने बताया कि दिसंबर 2021 में बरेका द्वारा 45 विद्युत लोको का निर्माण किया गया जो कि किसी एक माह का लोको का रिकॉर्ड उत्पादन है, इससे पहले लोको उत्पादन का मासिक रिकार्ड 41 का था, जिसे नवंबर 2020 में बनाया गया था। साथ ही इस माह ट्रक मशीन शॉप के बोगी निर्माण कार्यशाला में कुल 51 बोगी का निर्माण किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है। इसके पूर्व नवंबर 2020 में सर्वाधिक 34 बोगी का निर्माण किया गया था।