{"_id":"62435a481080c10ba81db9a2","slug":"banks-shut-down-due-to-strike-atms-are-empty-varanasi-news-vns6456320157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम संजीव सिंह। संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम संजीव सिंह। संवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजीकरण बंद करने, जमा राशि पर ब्याज दर बढ़ाने, सर्विस जार्च को कम करने सहित अन्य मांगों को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को भी बैंक कर्मियों की हड़ताल जारी रही। इस वजह से बैंकों में ताले लटके। खातों में जमा, निकासी के लिए गए लोगों को निराश लौटना पड़ा। शहर के कई जगहों पर एटीएम में कैश का संकट भी रहा। कुछ जगहों पर जहां रुपये थे, वहां लोगों की लाइन भी लगी रही। दो दिन की हड़ताल की वजह से 800 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित रहा। करीब 35 से 40 हजार चेक भी क्लीयरिंग के अभाव में लटक गए।
आल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर हुई हड़ताल की वजह से मंगलवार को भी यूनियन बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया, केनरा बैंक आदि बैंकों की शाखाएं बंद रही। यहां हर दिन की तरह कर्मचारी पहुंचे लेकिन उन्होंने कोई कामकाज नहीं किया। बैंकों के मंडल और अंचल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने सरकार से मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का मुद्दा उठाया। यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के सचिव संजय कुमार शर्मा ने बताया कि हड़ताल की वजह से कैश लेन देन, आरटीजीएस सहित अन्य काम नहीं हुए। पांडेयपुर, रविंद्रपुरी, भेलूपुर, लहरतारा, अर्दली बाजार आदि जगहों पर एटीएम में कैश न होने की वजह से लोग कैश के लिए भटकते रहे।
दूसरे दिन भी डाकघरों में नहीं हुआ कामकाज
डाकघरों में भी मंगलवार को कामकाज ठप रहा। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के मंडलीय अध्यक्ष रंजीत सिंह, मंडलीय सचिव गुरुदत्त गुप्ता के निर्देशन में प्रधान डाकघर कैंट पर कर्मचारियों ने धरना दिया।
विज्ञापन
हड़ताल में शामिल रहे मेडिकल रिप्रेंजेटिव
केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर हड़ताल में यूपीएमएसआरए के बैनर तले मेडिकल रिप्रेंजेटेटिव भी हड़ताल में शामिल रहे। जिला अध्यक्ष आलोक मिश्रा के निर्देशन में मंगलवार को सप्तसागर मंडी में हड़ताल का समर्थन भी सदस्यों ने किया। सचिव अनुपम ने कहा कि लाइफ सेविंग ड्रग को जीएसटी से बाहर होना चाहिए। इस दौरान बालेंद्र सिंह, रविंद्र नाथ मिश्र, प्रवीण यादव, संपूर्णानंद, कुश कुमार सिंह, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
एसबीआई की शाखाओं में सामान्य रहा कामकाज
दो दिवसीय हड़ताल से एसबीआई कर्मचारी दूसरे दिन भी अलग रहे। मंगलवार को एसबीआई के मुख्य कार्यालय सहित अन्य शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होता रहा। उधर, पंजाब नेशनल बैंक प्रोग्रेसिव इंपलाइज एसोसिएशन के बैनर तले भी कर्मचारियों ने बैंक की शाखाओं में कामकाज किया। डिप्टी जनरल सेक्रेट्री एसके चतुर्वेदी और सहायक महामंत्री मारुति नंदन मिश्रा ने बताया कि सभी शहरों में संगठन के कार्यकर्ता हड़ताल में नहीं शामिल हुए और उन्होंने सामान्य दिनों की तरह बैंक में अपनी सेवाएं दी।