फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bank

तीन दिन बाद खुले बैंक, काउंटर पर लगी लाइन

Wed, 02 Dec 2020 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
bank
तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को बैंकों के ताले खुले तो खाताधारकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। देखते-देखते काउंटर पर खातों से जमा-निकासी करने वालों की लाइन लग गई। हालांकि, दोपहर बाद भीड़ धीरे-धीरे कम हो गई। उधर, डाकघरों में भी रविवार और सोमवार को अवकाश होने की वजह से मंगलवार को खाताधारकों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन के साथ इन दिनों वैवाहिक आयोजन भी हो रहे हैं। ऐसे में लोग अपनी जरूरत के हिसाब से बैंकों में खातों से रुपये निकालने और जमा करने जा रहे हैं। इस बीच शनिवार को चौथा शनिवार, रविवार को साप्ताहिक अवकाश और सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा-गुरुनानक जयंती का अवकाश होने की वजह से बैंक बंद रहे। मंगलवार को एसबीआई मुख्य शाखा, बैंक आफ बड़ौदा, यूनियन बैंक आदि बैंकों की शाखाओं पर काउंटर पर लोगों की लाइन लगी रही। लोगों का नियमानुसार थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद प्रवेश मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed