फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bank

विलय के विरोध में इलाहाबाद बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन

Sun, 08 Sep 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
bank
वाराणसी। इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक मेंविलय करने के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने शनिवार को विरोध-प्रदर्शन किया। नदेसर कार्यालय पर प्रदर्शन के साथ ही रविंद्रपुरी स्थित बैंक की शाखा से कैंडल मार्च निकालकर कर्मचारियों ने सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

आल इंडिया इलाहाबाद बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले रविंद्रपुरी से पीएम संसदीय कार्यालय होते हुए अस्सी घाट तक मार्च निकालकर सरकार के इस फैसले के विरोध में नारेबाजी की गई। अस्सी घाट पर सभा को संबोधित करते हुए यूपी इकाई के महासचिव एमपी सिंह ने कहा कि बैंकों के विलय से रोजगार का अवसर तो कम होगा ही कई शाखाओं पर एटीएम भी बंद हो जाएंगे। इस वजह से बैंक कर्मचारियों की छटनी की संभावना भी है। कहा कि इलाहाबाद बैंक सबसे पुराना बैंक है, 24 हजार कर्मचारी कार्यरत है, इस कदम के बाद उन्हें अपना भविष्य अंधकारमय दिख रहा है। इस दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अगर जल्द ही मांगें नहीं मानी गई तो देशव्यापी हड़ताल करने को बाध्य होंगे। मंडलीय सचिव विजय यादव ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से ही बैंकिंग की हालत खस्ता होती जा रही है। आर्थिक मंदी से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इस दौरान उपसचिव अमित सिंह, दीपक गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मलदहिया शाखा स्थानांतरण का विरोध
इलाहाबाद बैंक मलदहिया शाखा के इंगलिशिया लाइन में स्थानांतरण पर खाताधारकों ने विरोध जताया। दोपहर में नदेसर कार्यालय पर प्रदर्शन कर लोगों ने उप महाप्रबंधक शशांक जैन को ज्ञापन सौंपा। बताया कि शाखा के स्थानांतरण होने से परेशानियां बढ़ जाएंगी। बताया कि अगर मांगें नहीं मानी गई तो सामूहिक रूप से सुरक्षा व अन्य कारणों से सभी चालू खाता धारक,बचत खाता,मियादी जमा व लॉकर को इलाहाबाद बैंक से हटाकर दूसरे बैंक में संबद्ध कर देंगे। रामभजन अग्रहरि, रजनीश कनौजिया, इलियास अहमद, विनोद अग्रहरि, श्याम ओझा आदि ने बताया कि उपमहाप्रबंधक ने उच्चाधिकारियों से बातचीत कर निर्णय लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed