{"_id":"6993e3059560784a0e018f4e","slug":"cm-yogi-adityanath-will-visit-kashi-in-last-week-of-february-and-will-review-development-projects-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Visit: फरवरी के अंतिम सप्ताह में काशी आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, विकास परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi Visit: फरवरी के अंतिम सप्ताह में काशी आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, विकास परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा
Tue, 17 Feb 2026 09:09 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 17 Feb 2026 09:09 AM IST
सार
Varanasi News: सीएम योगी आदित्यनाथ इस महीने के अंतिम सप्ताह में वाराणसी दौरे पर आएंगे। वे विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही रोपवे, गंजारी स्टेडियम जैसी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फरवरी के अंतिम सप्ताह में काशी आएंगे। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। वह रोपवे और गंजारी स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जिन परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे उनमें कमिश्नरी आवास परिसर में बनने वाले मंडलीय एकीकृत कार्यालय भवन का निर्माण शामिल है। सोलर पार्क, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), सिग्नेचर रेल रोड ब्रिज, नगर निगम के नए सदन भवन की प्रगति भी देखेंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; दो हत्या से दहला जौनपुर: लाठी-डंडे से पीटकर महिला को मार डाला, ईंट से सिर कूंचकर युवक की ली जान
विज्ञापन
सर्किट हाउस परिसर में बन रहे प्रदेश के पहले साइलेंट सब स्टेशन की जानकारी लेंगे। लोक निर्माण विभाग की कई सड़कों, एनएचएआई के प्रोजेक्ट की भी समीक्षा करेंगे।