फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras most polluted city in country: Air Quality Index 367 with increasing cold amount of pollutants in air increased

बनारस देश का पांचवा सबसे प्रदूषित शहर: एयर क्वालिटी इंडेक्स 367, ठंड बढ़ने के साथ हवा में बढ़ी प्रदूषक तत्वों की मात्रा

Thu, 06 Jan 2022 12:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 Jan 2022 12:13 PM IST
विज्ञापन
Banaras most polluted city in country: Air Quality Index 367 with increasing cold amount of pollutants in air increased
वाराणसी में जहरीली हुई हवा। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में ठंड बढ़ने के साथ ही शहर में प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ गई है। बुधवार को बनारस देश भर के टॉप टेन प्रदूषित शहरों में पांचवें नंबर पर रहा। प्रदूषित शहरों में उत्तर प्रदेश के नौ शहर नानपारा, सीतापुर, घाटमपुर, उन्नाव, वाराणसी, कानपुर, दरौला, मुजफ्फरनगर और अकबरपुर शामिल हैं। आईक्यू एयर की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार एयर क्वालिटी इंडेक्स 367 दर्ज किया गया।

विज्ञापन


बुधवार को रात आठ बजे आईक्यूएयर की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बलभद्र नगर कालोनी का एक्यूआई 456, साकेत नगर कालोनी का 406, रामनगर 403, नाटी इमली रोड का एक्यूआई 332, लंका का एक्यूआई 262, फिश मार्केट में 250, आर्यन अस्पताल में 196 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शहर का एक्यूआई 181 दर्ज किया गया। अर्दली बाजार में पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 365, भेलूपुर में 361, बीएचयू में 333 और मलदहिया में एक्यूआई 415 दर्ज किया गया।

बीएचयू में टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट के डॉ. देवेंद्र यादव ने बताया कि ठंड के दौरान प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ने से सांस और अस्थमा के रोगियों की परेशानी बढ़ जाती है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भी सांस की तकलीफ हो रही है। हवा में कार्बन, नाइट्रोजन और पीएम 2.5 कणों की मात्रा बढ़ने से फेफड़ों पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। कोहरे के दौरान घर से जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें और बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed