{"_id":"65206a469855664b2a05f007","slug":"banaras-improved-from-70th-to-45th-position-in-disposal-of-complaints-varanasi-news-c-20-vns1013-382809-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शिकायतों के निपटारे में सुधारी 70 से 45 वें स्थान पर आया बनारस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शिकायतों के निपटारे में सुधारी 70 से 45 वें स्थान पर आया बनारस
विज्ञापन
जनशिकायतों के निस्तारण में वाराणसी ने पूरे प्रदेश में अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। मगर, तमाम प्रयासों के बाद भी वाराणसी 45वें पायदान पर पहुंच पाया है। हालांकि अगस्त की तुलना में 25 पायदान ऊपर चढ़ने में सफलता मिली है। पिछले महीने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आइजीआरएस) की जारी रैंकिंग में वाराणसी का स्थान 70वां था।
आइजीआरएस में वाराणसी को 130 में 125 अंक प्राप्त हुए हैं और प्राप्त शिकायतों में 96.15 फीसदी शिकायतों का निपटारा किया गया। आईजीआरएस प्रभारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदना श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायतों का समय और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निगरानी व्यवस्था बढ़ाई गई है। आने वाले महीनों में टॉप पर रहने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
तहसील पिंडरा को शिकायत निस्तारण में प्रदेश में प्रथम
पिंडरा। आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत का समयबद्ध तरीके से पूर्ण निस्तारण करने पर पिंडरा तहसील को प्रदेश व जिले में प्रथम स्थान मिला। पिंडरा तहसील में 264 मामले आईजीआरएस पोर्टल पर थे। जिसे समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण पर पूरे 90 अंक दिए हैं। यह उपलब्धि पिंडरा तहसील को अब तक चार बार मिली। एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का नतीजा है।