फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras Bar Association elections result Dhirendra Nath sharma elected President and Ratneshwar pandey became General Secretary

बनारस बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न: अध्यक्ष पद पर धीरेंद्र नाथ, महामंत्री पर रत्नेश्वर निर्वाचित, कोर्ट परिसर में जश्न का माहौल

Thu, 16 Dec 2021 09:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Dec 2021 09:50 PM IST
सार

बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 77.5 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गुरुवार देर शाम आए परिणाम में अध्यक्ष पद पर धीरेंद्र नाथ शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अवधेश सिंह को 734 वोटों से हराया। 

विज्ञापन
Banaras Bar Association elections result Dhirendra Nath sharma elected President and Ratneshwar pandey became General Secretary
बनारस बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर एक तरफा मुकाबले में धीरेंद्र नाथ शर्मा 1408 मत और महामंत्री पद पर रत्नेश्वर पांडेय 1096 मत पाकर विजयी हुए। गुरुवार देर शाम आए परिणाम में धीरेंद्र नाथ शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अवधेश सिंह को 734 वोटों से हराया।

विज्ञापन


वहीं, महामंत्री पद के प्रत्याशी रत्नेश्वर पांडेय ने 1096 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रदीप कुमार राय को 215 मत से हराया। सुबह आठ बजे से जारी  मतगणना का परिणाम एल्डर्स कमेटी द्वारा घोषित करते ही सिविल कोर्ट परिसर में ढोल नगाड़ों की थाप पर विजयी प्रत्याशियोें के समर्थकों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन क्षत्रधारी सिंह के अनुसार अध्यक्ष पद पर निकटम प्रतिद्वंद्वी अवधेश सिंह को 674 मत और महामंत्री पद पर प्रतिद्वंद्वी प्रदीप कुमार राय को 881 मत ही प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कांटे के मुकाबले में अनूप सिन्हा ने निकटतम ओम प्रकाश 912 मत को मात्र नौ मत से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के दो पद पर श्रीओम त्रिपाठी 1124 मत और मुन्नालाल यादव 1124 मत पाकर निर्वाचित हुए। जबकि उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम के एक पद पर आशीष सोनकर 869 मत पाकर चुने गए। संयुक्त मंत्री प्रशासन पर अशोक वर्मा 2009 मत पाकर, प्रकाशन पर अरविंद सिंह 1638 मत, कोषाध्यक्ष पर सुनील दत्त मिश्र 1308 मत और आय व्यय निरीक्षक पर शिवबहादुर पटेल 1391 मत पाकर निर्वाचित घोषित किये गए।

इसके अलावा प्रबंध समिति 15 वर्ष से ऊपर के छह पद पर पंकज प्रकाश पांडेय, आशीष कुमार सिंह, सुशील तिवारी, करुणेश आनन्द श्रीवास्तव, संतोष सिंह व विजय कुमार और 15 वर्ष से कम के छह पद पर आशीष शक्ति तिवारी, विकास कुमार श्रीवास्तव, अमित सिंह टाटा, सैयद अफाक हुसैन, अनूप सोनकर और सुशील श्रीवास्तव निर्वाचित घोषित किये गए। मतगणना देर शाम तक चली और परिणाम की घोषणा की गई। 

क्या बोले नवनिर्वाचित अध्यक्ष औऱ महामंत्री

बनारस बार एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ शर्मा ने कहा कि  कचहरी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने, जूनियर और सीनियर अधिवक्ताओं को समान न्याय, आवासीय कालोनी की शासन से मांग की जाएगी। कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाने और बार बेंच में समन्वय बनाना और टकराव की स्थिति पैदा न हो। इस पर भी विशेष जोर होगा। 

बनारस बार एसोसिएशन के निर्वाचित महामंत्री रत्नेश्वर कुमार पांडेय ने कहा कि  अधिवक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण, मृत अधिवक्ताओं के परिजनों के रुके हुए धन को दिलवाना, स्वच्छ कचहरी शुद्ध पेयजल और शौचालय की उपलब्धता, बार बेंच की गरिमा बरकरार रखना और संवादहीनता समाप्त करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

चुनाव संपन्न कराने में किया सहयोग

चुनाव को संपन्न कराने के लिए गठित वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष क्षत्रधारी सिंह, सदस्य रामानंद श्रीवास्तव, प्रमोद पाठक, अवधेश कुशवाहा, धर्मेंद्र नाथ शर्मा गुड्डू के साथ सहयोगी के रूप में प्रदीप श्रीवास्तव रहे। जबकि पर्यवेक्षक के तौर पर दीनानाथ सिंह, सौरभ श्रीवास्तव व एखलाख अहमद रहे

। वहीं चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बनारस बार अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, महामंत्री विवेक सिंह, वीरेंद्र सिंह, धीरेंद्र शर्मा, अमित मालवीय, अंशुमान त्रिपाठी, नुसरत बानो समेत 70 अधिवक्ताओं ने अपना सहयोग प्रदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed