फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   World Environmental Health Day Kashi remained in green zone for 389 days out of 456 days

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस: 456 दिन में 389 दिन ग्रीन जोन में रही काशी, वायु गुणवत्ता में हुआ है सुधार

Thu, 26 Sep 2024 11:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 26 Sep 2024 11:27 AM IST
सार

बनारस में वायु गुणवत्ता में बड़े स्तर पर सुधार हुआ है। पिछले 456 दिन में 389 दिन काशी ग्रीन जोन में रही। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स सौ के अंदर बना हुआ है। 

विज्ञापन
World Environmental Health Day Kashi remained in green zone for 389 days out of 456 days
काशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर में शामिल रहे बनारस की हवा अब बदल चुकी है। सवा साल के आंकड़ों पर गौर करें तो शहर की वायु गुणवत्ता में बड़े स्तर पर सुधार हुआ है। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम का असर रहा कि शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स पिछले डेढ़ साल से सौ के अंदर ही बना हुआ है। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की रिपोर्ट में वाराणसी की हवा में 17 से 21 फीसदी से भी अधिक का सुधार हुआ है।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन के एप समीर के अनुसार चार साल पहले बनारस का एयर क्वालिटी इंडेक्स रेड जोन को पार कर चुका था। एयर क्वालिटी इंडेक्स 350 के ऊपर था लेकिन 2022 में हवा को सुधारने के लिए शुरू हुआ राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम का असर नजर आने लगा है।
विज्ञापन


सवा साल के आंकड़ों पर गौर करें तो शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स कभी सौ के नीचे तो कभी 50 के आसपास ही था। 389 दिन तो बनारस का वायु गुणवत्ता सूचकांक ग्रीन जोन में ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा में पीएम 10 और पीएम 2.5 की मात्रा में 17 से 21 फीसदी की कमी दर्ज की गई। अप्रैल महीने में यह आंकड़ा 10-15 प्रतिशत था। 36 दिन शहर की हवा येलो जोन में और पांच दिन ऑरेंज जोन में रही।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के संयुक्त प्रयास से शहर की हवा की गुणवत्ता के लिए चलाया जा रहा अभियान असरकारी रहा है।

शहर में पौधरोपण को बढ़ावा देने के साथ ही नियमित रूप से स्प्रिंक्लर व मिस्ट गन से छिड़काव का सकारात्मक असर हुआ है। इसके अलावा कच्ची जमीन वाले क्षेत्रों में इंटरलॉकिंग कराई जा रही है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स

जुलाई 2023
  • 30 दिन ग्रीन जोन
  • 1 दिन येलो जोन
अगस्त 2023
  • 26 दिन ग्रीन
  • 3 दिन येलो जोन
  • 2 दिन रेड जोन
सितंबर 2023
  • 28 दिन ग्रीन जोन
  • 2 दिन येलो जोन
अक्तूबर 2023
  • 30 दिन ग्रीन जोन
  • 1 दिन येलो जोन
नवंबर 2023
  • 19 दिन ग्रीन जोन
  • 10 दिन येलो
  • 1 दिन आरेंज जोन
दिसंबर 2023
  • 22 दिन ग्रीन जोन
  • 8 दिन येलो जोन
  • 1 दिन ऑरेंज
जनवरी 2024
  • 25 दिन ग्रीन जोन
  • 6 दिन येलो जोन
फरवरी 2024
  • 24 दिन ग्रीन जोन
  • 5 दिन येलो जोन
मार्च 2024
  • 26 दिन ग्रीन जोन
  • 5 दिन येलो जोन

  • अप्रैल 2024 28 दिन ग्रीन जोन
  • मई 2024 25 दिन ग्रीन जोन एक दिन येलो जोन
  • जून 2024 29 दिन ग्रीन जोन
  • जुलाई 2024 26 दिन ग्रीन जोन
  • अगस्त 2024 26 दिन ग्रीन जोन
  • सितंबर 2024 25 दिन ग्रीन जोन


ऐसे हुआ बदलाव

  • कच्ची जमीन वाले इलाकों में इंटरलॉकिंग
  • खुले में निर्माण सामग्री रखने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई
  • भवन निर्माण के दौरान मानकों का सख्ती से पालन
  • शहर में इलेक्टि्रक और सीएनजी वाहनों की संख्या में इजाफा
  • नई बनी सड़कें व फ्लाईओवर चालू होने से हवा की स्थिति सुधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed