{"_id":"64145fc9dc6a72152d09b134","slug":"ban-on-mobile-section-144-will-be-imposed-near-the-centers-varanasi-news-c-20-vns1013-107861-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मूल्यांकन की तैयारी पूरी, कल से जांची जाएंगी कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मूल्यांकन की तैयारी पूरी, कल से जांची जाएंगी कॉपियां
विज्ञापन
मोबाइल पर प्रतिबंध, केंद्रों के पास लगेगी धारा 144
यूपी बोर्ड : आज से चार केंद्रों पर होगा कॉपियों का मूल्यांकन
पुलिस बल तैनात, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
नंबर गेम :
उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या
दसवीं - 371332
इंटरमीडिएट- 268984
परीक्षक की संख्या
इंटर - 1158
दसवीं- 1782
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से शुरू होगा। 2800 परीक्षक मूल्यांकन करेंगे। मूल्यांकन कार्य के दौरान परीक्षक मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे। सचिव ने निर्देश में कहा है कि कोई भी परीक्षक मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई होगी। मूल्यांकन केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहेगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट दस बंडलों की रैंडम जांच करेंगे। इसके बाद उप प्रधान परीक्षक को उत्तरपुस्तिकाएं वितरित करेंगे।
जिले के चारों केंद्रों पर शुक्रवार को प्रधानाचार्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। केंद्रों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहीं से चारों केंद्रों की जानकारी ली जाएगी। चार स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती कर दी गई है। मूल्यांकन एक अप्रैल तक चलेगा। पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी डायट प्राचार्य निभाएंगे। डायट प्राचार्य सभी मूल्यांकन केंद्रों की जांच करेंगे। किसी केंद्र में बाहरी व्यक्ति प्रवेश न कर सके, इसकी जिम्मेदारी भी इन्हीं की होगी।
साफ-सुंदर लेखनी पर भी मिलेंगे अतिरिक्त अंक
बच्चों के भविष्य को देखते हुए जहां शून्य अंक हासिल करने वाले छात्रों की कॉपियां दोबारा जांची जाएंगी। वहीं, स्वच्छ और सुंदर लेखनी पर अतिरिक्त अंक मिलेंगे। परीक्षकों को ध्यान रखना होगा कि परीक्षार्थी का कुल प्राप्तांक, प्रश्न पत्र के पूर्णांक से अधिक न हो जाए। इसके अलावा विज्ञान, गणित या तकनीकी विषय में उत्तर के स्टेप सही हैं, लेकिन छात्र ने गलत उत्तर लिख दिया है तो भी शून्य अंक न देकर उत्तर के अनुरूप अपेक्षित अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
केस एक : 15 कमरों में होगा मूल्यांकन
सारनाथ के महाबोधी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। 15 कमरों में डेस्क, टेबल-बेंच के साथ प्रकाश की पूरी व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को प्रधानाचार्य प्रवीण श्रीवास्तव ने बिजली कटौती को देख पांच केवी के जनरेटर की व्यवस्था की है। ताकि मूल्यांकन कार्य बाधित न हो।
केस दो : बिजली कटी तो जेनरेटर की व्यवस्था
लहुराबीर स्थित क्वींस इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 15 कमरों की व्यवस्था की गई है। कमरों में पीने के पानी के साथ प्रकाश की व्यवस्था है। बिजली जाने पर जेनरेटर की भी व्यवस्था है। प्रधानाचार्य डॉ. गंगाधर राय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के साथ पुलिसकर्मी भी तैनात है। वहीं, इंग्लिशिया लाइन स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर में हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन होना है। विद्यालय में 10 कमरों में दो लाख कॉपियां जांची जाएंगी।