जाम में फंसी एसपी की गाड़ी तो खुला यह राज, महकमे में मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली का काफिला फेफना की ओर निकलने के लिए जैसे ही चित्तू पांडेय चौराहे पर पहुंचा उस समय भारी वाहनों के चलते जाम में फंस गया। एसपी ने खुद दो ट्रकों को नो इंट्री में ही शहर के चित्तू पांडेय चौराहा के पास पकड़ लिया।
पकड़े गए दोनों वाहन के चालकों से जब पूछताछ हुई तो उन्होंने चौराहे पर सौ रुपये देकर निकलने की बात स्वीकार की। एसपी के वायरलेस पर सख्त फरमान से पुलिस महकमे के अफसरों में हड़कंप मच गया। सभी चौकी प्रभारी तथा कोतवाल भी अलर्ट दिखे।
एसपी ने अफसरों को लगाई फटकार
इसके बाद तो पुलिस महकमे के अफसरों के हाथ पांव फूलने शुरू हो गए। कुछ ही देर में ओक्डेनगंज पुलिस चौकी, यातायात निरीक्षक सहित अन्य चौकी के प्रभारी मौके पर पहुंच गए। जबकि वाहन चालक अपनी बात पर अडिग दिखा उसका बार-बार यही कहना था कि पैसा देने के बाद ही उसे आगे बढ़ने की अनुमति मिली है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि नो इंट्री के दौरान ट्रकों से अवैध वसूली किए जाने के मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।