बलिया में 220 ट्रैक्टर मालिकों को पुलिस ने भेजा नोटिस, एसपी ने बताई यह वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस ने 27 जनवरी से अब तक 220 ट्रैक्टरों मालिकों को नोटिस भेजा है। कहा कि सभी संबंधित थाने पर अपने-अपने कागजात प्रस्तुत करें। जांच में कागजात सही नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। नोटिस मिलने के बाद से ट्रैक्टर मालिकों में हड़कंप है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि इस नोटिस का किसान आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग सार्वजनिक मार्ग पर अधिकांश व्यवसायिक कार्य करते हुए पाया गया है। इसके अलावा अल्पवयस्क लोगों द्वारा चलाया जा रहा है। इसके चलते सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। इसके अलावा ट्रैक्टर ट्राली से बालू व मिट्टी खनन तस्करी आदि कार्य अवैध रूप से किया जाता है।
नोटिस का किसान आंदोलन से कोई मतलब नहीं
कहा कि यह लगातार यातायात नियम के प्रति सचेत रहने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा दुरुपयोग करने की शिकायत मिल रही है। इस नोटिस का किसान आंदोलन से कोई मतलब नहीं है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को नोटिस जारी कर निर्देशित किया गया है कि आप अपने ट्रैक्टर ट्राली का कागजात संबंधित थानों पर प्रस्तुत करें। कागजात सही पाए जाते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी और कागजात अपूर्ण पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
किसानों को धमका रही पुलिस: नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने 220 ट्रैक्टरों को नोटिस भेजने पर मीडिया से कहा कि जनपद की पुलिस नोटिस के जरिये किसानों को धमका रही है। ट्रैक्टर किसानों के पास ही होता है और वे किसान आंदोलन में ट्रैक्टर से जा रहे हैं। सरकार के इशारे पर पुलिस ने किसानों के आंदोलन को दबाने के लिए यह नोटिस जारी किया है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।