फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia murder case update news: Rumors of surrender main accused Dhirendra in police station rewati

यूपी: बलिया हत्याकांड में मुख्य आरोपी के थाने में सरेंडर करने की उड़ी अफवाह

Sat, 17 Oct 2020 03:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 17 Oct 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
Ballia murder case update news: Rumors of surrender main accused Dhirendra in police station rewati
मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले में हुए हत्याकांड में मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह है। गुरुवार को हुए इस हत्याकांड में एक शख्स की मौत हुई थी, वहीं छह लोग घायल हो गए। इस मामले में मुख्य आरोपी के भाई नरेंद्र सिंह और देवेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शनिवार दोपहर तीन बजे धीरेंद्र के सरेंडर करने की अफवाह ने हड़कंप मचा दिया।

विज्ञापन

मुख्य आरोपी के समर्पण करने की बात सुन पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। साथ ही ये चर्चा दुर्जनपुर गांव समेत पूरे जिले में फैल गई है। लेकिन बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने इस बात पर अफवाह कहकर विराम लगा दिया।
विज्ञापन



गुरुवार को हुई हत्या :
बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव के पंचायत भवन में गुरुवार को कोटे की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक हो रही थी। इसमें एसडीएम, सीओ, एसओ व अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र प्रताप सिंह ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे भी चले। इसमें छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में धीरेंद्र समेत आठ नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसडीएम, सीओ के अलावा मौके पर मौजूद 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के भाई देवेंद्र प्रताप सिंह और नरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आरोपी नामजद थे। अज्ञात के रूप में दर्ज आपंच आरोपी हिरासत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed