{"_id":"5f8ab5258ebc3e9b7f06f9fb","slug":"ballia-murder-case-update-bsp-leader-ambika-chaudhary-meets-victim-family-said-result-of-government-failure","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले बसपा नेता अंबिका चौधरी, बोले- सरकार की विफलता का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले बसपा नेता अंबिका चौधरी, बोले- सरकार की विफलता का परिणाम
Sat, 17 Oct 2020 02:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 17 Oct 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
अंबिका चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के दुर्जनपुर हत्याकांड को लेकर पूर्व मंत्री एवं बसपा के वरिष्ठ नेता अंबिका चौधरी ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दुर्जनपुर की घटना सरकार की विफलता का परिणाम है। मंत्रियों, विधायकों एवं भाजपा के छुटभैये नेताओं द्वारा आए दिन पुलिस व प्रशासन से दुर्व्यवहार कर भय का माहौल बनाया गया है। इसलिए ये न्यायसंगत विधिक कार्रवाई कर पाने में अक्षम हुए हैं।
विज्ञापन
दुर्जनपुर में पीड़ित परिवार से मिलने के बाद पूर्व मंत्री ने कहा कि उप्र और खासकर बलिया जिले में पिछले तीन वर्षों में प्रशासनिक एवं अन्य कर्मचारियों के साथ दुखद घटनाएं हुई हैं। दुर्जनपुर की घटना के पूर्व भी मुख्य अपराधी द्वारा जिस प्रकार पुलिस अधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों को गाली और धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
उसी का परिणाम है कि गरीब पिछड़े परिवार के जयप्रकाश पाल उर्फ गामा को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा, घृणित राजनीति हो रही है, यह निंदनीय है। चौधरी ने सरकार से मांग की कि घटना में प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से जिम्मेदार सभी दोषियों के खिलाफ गंभीर कार्रवाई की जाए। वहीं, पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी तथा परिवार के भरण पोषण के लिए समुचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन