{"_id":"5f89bf008ebc3e9bfb487c5c","slug":"ballia-massacre-samajwadi-party-president-akhilesh-yadav-has-a-phone-conversation-with-the-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया हत्याकांड: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से फोन पर की बातचीत, न्याय दिलाने का दिया भरोसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया हत्याकांड: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से फोन पर की बातचीत, न्याय दिलाने का दिया भरोसा
Fri, 16 Oct 2020 09:11 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 16 Oct 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दुर्जनपुर गांव में बृहस्पतिवार को कोटा आवंटन के लिए बुलाई गई बैठक में गोली मारकर हत्या करने के मामले में पक्ष और विपक्षी दलों की राजनीति तेज हो गई है। पुलिस के सामने हुए हत्याकांड में मारे गए जयप्रकाश पाल के परिजनों से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फोन पर बातचीत की। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि वे उन्हें हर संभव मदद और न्याय दिलाने में हर वक्त साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परिवार वालों को बताया कि पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को गांव में पहुंचेगा और पीड़ित परिवार से मिलकर पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद अगले कदम को लेकर रणनीति बनाएगा। सपा के नेता व पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव के मोबाइल से यह बातचीत हुई।
विज्ञापन
अखिलेश ने जयप्रकाश के बड़े भाइयों चंद्रमा पाल और सूरज पाल से बातचीत के दौरान कहा कि दुःख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी हर कदम पर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह समय घबराने का नहीं बल्कि हिम्मत दिखाने का है। समाजवादी पार्टी तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक जयप्रकाश के परिवार को न्याय नहीं मिल जाता।
विज्ञापन