फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia Illegal Extortion Case Out of 100 rupees 60 Thanedaar Pannalal and rest to everyone else

बलिया वसूली कांड: 100 रुपये में 60 थानाध्यक्ष पन्नेलाल के, बाकी में सब; संपत्ति का ब्यौरा खंगालने में जुटी टीम

Sat, 27 Jul 2024 08:16 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 27 Jul 2024 08:16 AM IST
सार

बलिया में ट्रकों से अवैध वसूली के खेल का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मची है। वहीं गिरफ्तार सिपाहियों ने पूछताछ में बताया है कि वसूली के 100 रुपये मिलते थे तो 60 थानाध्यक्ष पन्नेलाल रखता था। 40 सिपाहियों और दलालों पर खर्च करता था। 

विज्ञापन
Ballia Illegal Extortion Case Out of 100 rupees 60 Thanedaar Pannalal and rest to everyone else
बलिया वसूली कांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में पुलिस और दलालों के गठजोड़ से चल रहे ट्रकों से अवैध वसूली के खेल का भंडाफोड़ होने के बाद भूमिगत हुआ नरही थाने का निलंबित थानाध्यक्ष पन्नेलाल सुर्खियों में है। गिरफ्त में आए दो सिपाहियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि पन्नेलाल 60 और 40 के अनुपात में अवैध वसूली कराता था। यानि, अवैध वसूली से 100 रुपये मिलते थे तो 60 रुपये खुद रखता था। 20 रुपये सिपाहियों और 20 रुपये दलालों पर खर्च करता था। इसलिए अब विजिलेंस के अलावा विभागीय जांच के क्रम में पन्नेलाल की संपत्ति का ब्यौरा भी जुटाया जा रहा है। गोरखपुर का मूल निवासी पन्नेलाल 2012 में दरोगा बना था। आरटीसी चुनार से प्रशिक्षण के बाद वह जौनपुर जिले में तैनात हुआ।

विज्ञापन


अगस्त 2022 में पन्नेलाल नरही थाने के थानाध्यक्ष के पद पर तैनात किया गया। तब से लेकर गुरुवार को निलंबन और मुकदमा दर्ज किए जाने तक वह नरही थानाध्यक्ष के पद पर ही कार्यरत रहा। तैनाती के कुछ समय बाद ही पन्नेलाल ने अपनी एक अलग टीम बना ली थी और उस पर वह आंख मूंद कर विश्वास करता था। 

विज्ञापन

Ballia Illegal Extortion Case Out of 100 rupees 60 Thanedaar Pannalal and rest to everyone else
Ballia Illegal Extortion Case - फोटो : अमर उजाला
भरौली तिराहे पर बक्सर की ओर से आने वाले ट्रकों से अवैध वसूली का जिम्मा उसने मुख्य आरक्षी हरिदयाल सिंह व विष्णु गुप्ता और आरक्षी दीपक मिश्र व बलराम सिंह को दे रखा था। यह चार सिपाही निजी व्यक्तियों से अवैध वसूली कराते थे। जो ट्रक चालक पैसा देने में आनाकानी करते थे उसे सिपाहियों के सामने ले जाकर वर्दी का खौफ दिखाया जाता था। 

हरिदयाल सिंह गिरफ्तार कर लिया गया है और विष्णु, दीपक व बलराम की तलाश की जा रही है। पन्नेलाल की देखादेखी उसकी सहमति से उसके थाना क्षेत्र की कोरंटाडीह चौकी के सामने दरोगा राजेश कुमार प्रभाकर गाजीपुर जाने वाले ट्रकों से सिपाही सतीश गुप्ता और अपने निजी व्यक्तियों से अवैध वसूली कराता था।

Ballia Illegal Extortion Case Out of 100 rupees 60 Thanedaar Pannalal and rest to everyone else
Ballia Illegal Extortion Case - फोटो : अमर उजाला

दलालों को महीने की तनख्वाह, सिपाहियों का रोज भुगतान गिरफ्तार मुख्य आरक्षी हरिदयाल सिंह ने पुलिस को बताया कि पन्नेलाल ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले दलालों को प्रतिमाह मासिक भुगतान करता था। भुगतान की दर अलग-अलग रहती थी। रोजाना की अवैध वसूली रजिस्टर में दर्ज की जाती थी और वह मौके से बरामद भी हुआ है। 

हरिदयाल सिंह ने बताया कि भरौली तिराहे पर उसे और उसके साथ ड्यूटी करने वाले तीन सिपाहियों को प्रति मालवाहक पन्नेलाल 100 रुपये देता था। भरौली तिराहे पर रोटेशन में सिपाहियों की ड्यूटी लगती थी, लेकिन हरिदयाल, विष्णु, दीपक और बलराम ही सबसे ज्यादा तैनात होते थे।

विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर सीधे कर लेते थे पन्नेलाल से संपर्क 

Ballia Illegal Extortion Case Out of 100 rupees 60 Thanedaar Pannalal and rest to everyone else
Ballia Illegal Extortion Case - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आए दिन की किचकिच से बचने के लिए कुछ ट्रांसपोर्टर सीधे पन्नेलाल से ही संपर्क कर रेट तय कर लेते थे। उनका पैसा सीधे पन्नेलाल के पास आता था। पन्नेलाल के निर्देश पर उन ट्रांसपोर्टर के ट्रकों को भरौली तिराहा या कोरंटाडीह पुलिस चौकी के सामने नहीं रोका जाता था। ऐसे ही एक ट्रांसपोर्टर का आदमी विवेक शर्मा बुधवार की रात गिरफ्तार भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed