फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia firing murder case: Two more accused arrested by rewti police

बलिया हत्याकांड: पुलिस के हत्थे चढ़े दो और नामजद आरोपी, अब गिरफ्तार हुए इतने आरोपी

Tue, 27 Oct 2020 03:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 27 Oct 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
Ballia firing murder case: Two more accused arrested by rewti police
पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के दुर्जनपुर हत्याकांड के दो और नामजद आरोपियों को रेवती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में आठ नामजद आरोपियों में से पांच पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। अब एक और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की छापेमारी चल रही है।

विज्ञापन

15 अक्तूबर को दुर्जनपुर में कोटे की दुकान चयन के लिए आयोजित बैठक के दौरान चली गोली में जय प्रकाश पाल की मौत हो गई थी। मामले के नामजद आरोपी प्रयाग सिंह व प्रभात सिंह को रेवती पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार किया। एक नामजद आरोपी अभी फरार है। पांच नामजद समेत 10 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन



ये है मामला :
बलिया जिले के रेवती थाना इलाके के दुर्जनपुर गांव के पंचायत भवन में गुरुवार को टेंट लगाकर हनुमानगंज और दुर्जनपुर की कोटे की दुकानों के चयन को लेकर साढ़े तीन बजे खुली बैठक की जा रही थी। इस दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में तनातनी शुरू हो गई। प्रशासन के विरोध में नारेबाजी हुई। देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ballia firing murder case: Two more accused arrested by rewti police
बलिया में युवक की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान मुख्य आरोपी धीरेंद्र की फायरिंग जयप्रकाश पाल(45) की गोली लगने से मौत हो गई। इसके अलावा छह लोग घायल हो गए। इस मामले में धीरेंद्र समेत आठ नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के 72 घंटे के अंदर 18 अक्तूबर को लखनऊ के पॉलिटेक्निक चौराहा से गिरफ्तार किया और 19 अक्तूबर को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार बलिया भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed