फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia Farmer drowns bathing in Ganges police and divers engaged search operation distraught family

Ballia News: गंगा स्नान के दौरान किसान डूबा, तलाश में जुटी पुलिस और गोताखोर; बिलखते हुए घाट पर पहुंचे परिजन

Fri, 19 Jun 2026 07:37 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 19 Jun 2026 07:37 PM IST
सार

UP News: बलिया में गंगा स्नान के दौरान एक किसान नदी में डूब गया। घटना की जानकारी उसके मोबाइल फोन से मिली, जिसके बाद पुलिस और गोताखोरों ने तलाश शुरू कर दी। एनडीआरएफ को भी सूचना दी गई है। जिले में पिछले एक महीने में डूबने से नौ लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Ballia Farmer drowns bathing in Ganges police and divers engaged search operation distraught family
घाट किनारे माैजूद परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

Ballia News: दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर घाट पर शुक्रवार की सुबह गंगा स्नान के दौरान किसान लक्ष्मण गुप्ता डूब गए। सूचना पर पुलिस, गोताखोर और मल्लाह तलाश में जुट गए। एक महीने में गंगा में डूबने की यह 10वीं घटना है।

विज्ञापन


लालगंज निवासी लक्ष्मण गुप्ता (55) शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे गंगा स्नान के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। फोन एक अन्य युवक ने उठाया, उसने बताया कि स्नान के दौरान लक्ष्मण गुप्ता गंगा में डूब गए हैं। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण शिवपुर घाट पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर दोकटी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय मल्लाहों की ओर से जाल डाला गया तथा गोताखोरों की मदद से गंगा में तलाश अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ टीम को भी सूचना दे दी गई है और उसकी मदद से खोज अभियान को और तेज किया जाएगा। प्रशासन की ओर से लगातार तलाश जारी है।

गर्मी के कारण नदी का पाट सिकुड़ा, तट पर ही मिल रहा गहरा पानी, हो रहे हादसे
बलिया। जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गंगा और सरयू नदी में डूबने से एक महीने में नौ लोगों की असमय मौत हो चुकी है। शहर के शिवरामपुर घाट छोड़ अन्य पर चेतावनी बोर्ड न लगाने के कारण लोगों को खतरे की जानकारी नहीं हो पाती। 

इन दिनों जलस्तर कम होने और नदी का पाट सिकुड़ने से कई घाटों पर किनारे के समीप ही गहरा पानी मिल रहा है, जिससे अनजान लोग गहराई का सही अनुमान नहीं लगा पा रहे हैं और हादसों का शिकार हो रहे हैं। नाविकों का कहना है कि इस समय नदी में केवल गहरे हिस्सों में ही पर्याप्त पानी है। ऐसे में जो लोग नदी की स्थिति से परिचित नहीं होते, वे अनजाने में गहरे पानी में चले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed