{"_id":"6911932402a38ce03404fc81","slug":"ballia-chandan-murder-case-police-arrested-miscreants-in-an-encounter-within-24-hours-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया चंदन हत्याकांड: 24 घंटे में पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, भाई व साले के साथ मिलकर की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया चंदन हत्याकांड: 24 घंटे में पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, भाई व साले के साथ मिलकर की थी वारदात
Mon, 10 Nov 2025 12:55 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:55 PM IST
सार
Ballia Crime News: बलिया पुलिस ने चंदन हत्याकांड में 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हत्यारोपी अभिमन्यु को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के महलीपुर गांव निवासी चंदन राजभर के हत्यारोपी अभिमन्यु राजभर को पुलिस ने 24 घंटे में मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। अभिमन्यु अपने भाई व साले के साथ मिलकर चंदन की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इसके पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद किया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि रविवार की रात घोघाचट्टी से बड़ागांव जाने वाले मार्ग के पास मनियर थाना पुलिस टीम रात्रि गश्त व चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक संदिग्ध मोटर साइकिल चला रहे व्यक्ति को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश बिना रुके मोटर साइकिल पीछे घुमाकर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
थाना मनियर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो बदमाश ने पुलिस से खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि घायल बदमाश अभिनन्दन राजभर महलीपुर निवासी है, जो अपने भाई रघुनन्दन और उसके साले राजू राजभर के साथ मिलकर शनिवार की रात्रि में महलीपुर में चन्दन राजभर की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। घायल बदमाश का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है।