भाजपा विधायक बोले- उन्नाव जैसी घटनाओं के पीछे शराब है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने उन्नाव समेत इस तरह की अन्य घटनाओं के लिए शराब को वजह बताया है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में अगर शराबबंदी कर दी जाए तो इस तरह की घटनाएं 50 प्रतिशत तक कम हो जाएंगी।
भाजपा विधायक ने साथ ही अभिभावकों को भी बेटियों और बहनों को मर्यादित परिवेश और परिधान में रखने की नसीहत दी। एमएलए सुरेंद्र सिंह ने हैदराबाद में पशु चिकित्सक के आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर भी सवाल खड़ा किया है।
उन्होंने कहा कि अपराधियों को फांसी की सजा तो मिलनी ही चाहिए, लेकिन दंड देने का यह तरीका ठीक नहीं है। जो तरीका अपनाया गया, वह संविधान का उल्लंघन है।
विधायक ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध करने पर कांग्रेस को विदेशी मानसिकता की पार्टी बताया। भाजपा विधायक ने कहा कि हिंदुस्तान की धरती पर जिस दिन हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा, उस दिन देश में न तो प्रजातंत्र रहेगा और न ही कांग्रेस और सोनिया रहेंगी। जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द बनाया जाए, अन्यथा 50 साल बाद देश सुरक्षित नहीं रहेगा।