{"_id":"6877b662de46a4a3b48d82fe06f4d075","slug":"ballia-468-youths-are-in-the-race-to-succeed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया के 468 युवक दौड़ में रहे सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया के 468 युवक दौड़ में रहे सफल
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 11 Feb 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी के रणबांकुरे स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती में बुधवार को बलिया जिले के बैरिया, बेल्थरा रोड, और सिकंदरपुर तहसील के 6835 युवक शामिल हुए।
विज्ञापन
16 सौ मीटर की दौड़ को 468 युवक ही पूरा कर सके। दौड़ पास करने वाले युवकों की अब अन्य शारीरिक परीक्षाएं और फिर लिखित परीक्षा होगी।
बलिया जनपद के तीन तहसील के 6835 युवक भर्ती में शामिल होने के लिए मंगलवार की रात ही छावनी क्षेत्र में पहुंच गए थे। बुधवार की भोर से टोकन बंटने शुरू हुए।
विज्ञापन
इनमें से 318 युवक लंबाई कम होने की वजह से पहले ही बाहर हो गए। सुबह करीब पांच बजे से शुरू हुई दौड़ में 6517 युवकों ने हिस्सा लिया। दोपहर 12 बजे तक चली दौड़ में 468 युवक पहली बाधा पार करने में सफल रहे।
विज्ञापन
सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल विनीत प्रभात ने बताया कि गुरुवार को बलिया जिले की बांसडीह और रसड़ा तहसील के युवकों की भर्ती होगी।