फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ballast sand trader dead body found from bushes in varanasi doubt of murder but police said died after falling from tractor

वाराणसी: गिट्टी-बालू कारोबारी का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका, पुलिस बोली- ट्रैक्टर से गिरकर मौत

Sun, 19 Dec 2021 10:31 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Dec 2021 10:31 AM IST
सार

वाराणसी के नरोत्तमपुर गांव निवासी गिट्टी-बालू कारोबारी अंकित सिंह राज (30) शनिवार रात घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। तलाश शुरू हुई तो अंकित का शव देर रात झाड़ियों में मिला। 

विज्ञापन
ballast sand trader dead body found from bushes in varanasi doubt of murder but  police said  died after falling from tractor
झाड़ियों से बरामद हुआ शव - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी के सीरगोवर्धनपुर स्थित लौटूवीर बाबा मंदिर के पास झाड़ियों में गिट्टी-बालू कारोबारी अंकित सिंह (30) का शव पुलिस ने देर रात बरामद किया। शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं पाए गए। हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। वहीं पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। 

विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीसीपी काशी और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। आसपास के लोगों के अनुसार रात में गोली चलने की सूचना डायल-112 को दी गई थी। लंका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।  
विज्ञापन


लंका के नरोत्तमपुर गांव निवासी संतोष सिंह का पुत्र अंकित सिंह (30 वर्ष) बिल्डिंग मैटेरियल और बालू का काम करता था। देर रात अंकित के घर नहीं पहुंचने पर परिजन घबराए और पुलिस को सूचना दी। वहीं रात में लौटू वीर बाबा मंदिर के पास झाड़ियों में शव की सूचना पाकर मौके पर पहुंची लंका पुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलने की सूचना अफवाह

डीसीपी काशी रामसेवक गौतम, एडीसीपी राजेश पांडेय, एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर बीएचयू के मोर्चरी में रखवाया। इस बीच परिजनों को सूचना दी गई।
लंका इंस्पेक्टर वेद प्रकाश राय के अनुसार गिट्टी-बालू कारोबारी अंकित सिंह बीती रात शराब के नशे में धुत था और ट्रैक्टर से गिरकर उसकी मौत हुई है। गोली चलने की सूचना अफवाह है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पढ़ेंः सोनभद्र में अनियंत्रित होकर पलटा डीजल लदा टैंकर, चालक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed