{"_id":"6476eb162a32930f5d0f3ad3","slug":"balance-deteriorated-while-bathing-at-tulsi-ghat-prayagraj-s-youth-died-due-to-drowning-dead-body-was-remove-2023-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बड़े भाई का जन्मदिन मनाने आया युवक गंगा में डूबा, भाई-बहनों और दोस्तों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बड़े भाई का जन्मदिन मनाने आया युवक गंगा में डूबा, भाई-बहनों और दोस्तों में मचा कोहराम
Wed, 31 May 2023 10:22 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 31 May 2023 10:22 PM IST
सार
प्रयागराज जिले के सरायइनायत क्षेत्र के रहने वाले नीलेश गुप्ता (18) तुलसी घाट पर गंगा में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए।
विज्ञापन
गंगा में डूबा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के तुलसी घाट पर बुधवार को गंगा में स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से नीलेश गुप्ता (18) डूब गया। साथ नहा रहे परिजनों और अन्य लोगों के शोर मचाने पर मल्लाहों ने नीलेश को बाहर निकाला। आनन-फानन उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रयागराज के सरायइनायत थाना क्षेत्र के दादोपूर उमरिया के रहने वाले श्याम बाबू की पुस्तकों की दुकान है। उनके बड़े बेटे अभिषेक गुप्ता का बुधवार को जन्मदिन था। अभिषेक का जन्मदिन मनाने के लिए छोटा भाई नीलेश अपने चचेरे भाई-बहन और दोस्तों के साथ कार से सारनाथ घूमने आया था। सभी तुलसी घाट पहुंचे और स्नान करने के लिए गंगा में उतर गए।
अंतिम में स्नान करने गया था नीलेश
सभी स्नान कर रहे थे तो नीलेश बैठकर सबका कपड़ा और सामान देख रहा था। अभिषेक के अनुसार, अंतिम में नीलेश स्नान करने गया और गहरे पानी की ओर जाने से रोकने के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग टूट जाने के कारण वह डूब गया। छोटे भाई को डूबते देख अभिषेक ने गंगा में कूद कर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Water Taxi: काशी से लांच होगी देश की पहली हाइड्रोजन वाटर टैक्सी, 15 अगस्त से होगा संचालन, ये हैं खूबियां

इस बीच स्थानीय मल्लाहों ने नीलेश को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगाई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अभिषेक ने बताया कि नीलेश इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
तुलसी घाट पर लगातार हो रही घटनाएं
चेतावनी बोर्ड के बावजूद तुलसी घाट पर लगातार घटनाएं हो रही हैं। बीते 13 अप्रैल को तुलसी घाट पर राजस्थान के रहने वाले एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी। 27 मई को तुलसी घाट पर आजमगढ़ निवासी दो छात्रों की डूबने से जान चली गई थी।