{"_id":"5da5d0df8ebc3e01767f6215","slug":"bajrang-dal-protesting-against-govt-west-bengal-of-murshidabad-massacre-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्शिदाबाद हत्याकांड: बनारस में बजरंग दल का विरोध-प्रदर्शन, प. बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्शिदाबाद हत्याकांड: बनारस में बजरंग दल का विरोध-प्रदर्शन, प. बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग
Tue, 15 Oct 2019 07:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 15 Oct 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते बजरंग दल के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल में निर्दोष लोगों की हत्याओं के विरोध में बजरंग दल ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर एसडीएम राजातालाब को ज्ञापन सौंपा। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने, बंधु प्रकाश पाल और परिवार हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि 10 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बंधु प्रकाश पाल उनकी गर्भवती पत्नी, 8 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी गई। इससे हिंदू समाज आहत है।
विज्ञापन
ममता सरकार संविधान की अनदेखी कर रही है। बजरंग दल ने मांग की कि पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू की जाए। कार्यक्रम में संयोजक निखिल त्रिपाठी, कन्हैया सिंह, राजन तिवारी, अर्जुन मौर्या, निखिल तिवारी, मनोज मौर्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन