फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bajirav khade

प्रियंका ने सात दिन में मांगी जिलावार प्रभावशाली लोगों की सूची

Mon, 29 Jul 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
bajirav khade
वाराणसी। प्रदेश में कांग्रेस को नए सिरे से खड़ा करने में जुटीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने जिलों के प्रभावशाली लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकेत दिए हैं। इसके तहत उन्होंने जिलावार प्रभावशाली लोगों की सूची मांगी है। इसमें समाज के हर तबके को जगह दी जानी है। इतना ही नहीं प्रियंका ने जिले से ब्लॉक और वार्ड स्तर तक की कमेटियों के पुनर्गठन का संकेत भी दिया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव बाजीराव खाड़े और कोआर्डिनेटर राम अवध यादव ने रविवार को मैदागिन स्थित कांग्रेस भवन में निवर्तमान पदाधिकारियों संग बैठक कर प्रियंका गांधी के निर्देशों से अवगत कराया। साथ ही बताया कि जिले के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी व वरिष्ठ नेताओं संग सलाह कर सारी जानकारी अधिकतम एक सप्ताह में प्रियंका गांधी को मिल जानी चाहिए। इसमें जिला, शहर, ब्लॉक और वार्ड अध्यक्ष सहित पूरी कमेटी के लिए नाम मांगे गए हैं। प्रियंका गांधी ने ऐसे कांग्रेसियों की सूची भी मांगी है जो सक्रिय रहते हुए भी किसी पद पर नहीं हैं। साथ ही ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी और ग्राम प्रधानों की सूची भी तलब की गई है।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व विधायक अजय राय, निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, सीताराम केसरी, हर्षवर्धन, दिग्विजय सिंह, राजेश्वर, देवेंद्र, फसाहत, पूनम कुंडू, राघवेंद्र चौबे, राजकुमार, अरुण सोनी, योगेंद्र सिंह, अभयत तिवारी, रामशृंगार, सुनील, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed