फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bahubali MLA Vijay Mishra: police will produce porn videos and chats as evidence

बाहुबली विधायक विजय मिश्र की और बढ़ेंगी मुश्किलें, अश्लील वीडियो और चैट को सबूत के तौर पर पेश करेगी पुलिस

Mon, 19 Oct 2020 05:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 19 Oct 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Bahubali MLA Vijay Mishra: police will produce porn videos and chats as evidence
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

भदोही जिले के ज्ञानपुर से विधायक और बाहुबली विजय मिश्र की मुसीबतें और भी बढ़ती जा रही हैं। रविवार को विधायक और उनके बेटे के साथ भतीजे पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। विधायक पर आरोप वाराणसी की एक गायिका ने लगाया है।

विज्ञापन

विधायक पर लगा दुष्कर्म का यह पहला मुकदमा है। पीड़ित युवती का आरोप है कि विधायक वीडियो कॉलिंग पर अश्लील हरकत करते थे। पीड़िता ने पुलिस को वीडियो क्लिप, व्हाट्सएप चैट और स्क्रीनशॉट आदि भी उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन



तहरीर के मुताबिक, वर्ष 2014 में विधायक विजय मिश्र ने कार्यक्रम के लिए बुलाया था। स्टेज पर जाने से पूर्व जब वह अंदर कपड़े बदल रही थी, उसी समय विधायक कमरे में घुस गए और डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। कमरे में रखे असलहों का धौंस दिखाकर धमकी दी कि मुंह खोला तो अंजाम बुरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने अपने पुत्र विष्णु और पौत्र विकास को बुलाकर मुझे वाराणसी छोड़ने के लिए कहा तो उन दोनों ने मुझे सामने वाले मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद 2015 में प्रयागराज के अल्लापुर में अपने घर बुलाकर शोषण किया। नौकरी दिलाने का भरोसा देकर होटल में बुलाकर शारीरिक शोषण किया।

बताया कि इससे परेशान होकर 2016 में वह मुंबई चली गई, लेकिन विधायक बराबर वीडियो कॉल कर अश्लील हरकतें करते रहते थे। पुलिस ने विधायक, उनके पुत्र और भतीजे के बेटे के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर युवती का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया।

18 सितंबर को बेटी सहित सात पर हुआ था मुकदमा :
18 सितंबर को पुलिस ने उनकी बेटी सीमा मिश्रा, पौत्र विकास मिश्र, गिरधारी पाठक और चार अज्ञात के खिलाफ धमकी, बलवा सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। धनापुर निवासी विधायक के रिश्तेदार सूर्य कमल तिवारी पुत्र कृष्ण मोहन तिवारी ने गोपीगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की बेटी, पौत्र समेत अन्य लोग लगातार फोन कर धमका रहे हैं। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed