फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Badaganva innocent child mistreatment

बड़ागांव में मासूम बच्ची से दुराचार

Sun, 05 Jul 2015 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Sun, 05 Jul 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
Badaganva innocent child mistreatment
हरहुआ। बड़ागांव क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात बहन के साथ घर के बाहर चारपाई पर सोई चार साल की मासूम को चोलापुर का एक युवक उठा ले गया। घर से दो किलोमीटर दूर एक मड़ई में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद उसने एक और मासूम को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की और सुबह पुलिस के हवाले कर दिया। मासूम को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित बच्ची के घरवालों का आरोप है कि शुक्रवार की रात ही पुलिस मासूम के पिता को वारंटी बताकर उठा ले गई और उसके कुछ देर बाद ही मासूम लापता हो गई। सूचना देने पर भी रात में पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस के रवैये से नाराज लोगों ने शनिवार की दोपहर मुर्दहां में पुलिस के  खिलाफ चक्काजाम और प्रदर्शन किया। एसएसपी ने मामले की जांच बैठा दी है।
विज्ञापन


बड़ागांव क्षेत्र निवासी मासूम के पिता का तीन साल पूर्व पड़ोसियों से विवाद हुआ था। इस मामले में पिछले दिनों न्यायालय ने उसके एवं परिवार के तीन अन्य लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। वारंटियों के चलाए गए अभियान के तहत बड़ागांव पुलिस ने शुक्रवार की रात नौ बजे मासूम के पिता समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गांव के प्रधान ने रात में पुलिस की कार्रवाई का विरोध
विज्ञापन


किया लेकिन उनकी एक न सुनी गई। पति की गिरफ्तारी के बाद पत्नी अपनी चार बेटियों के साथ रात में घर के बाहर सोई थी। दो बहनें एक चारपाई पर और मां समेत दो बहनें दूसरी चारपाई पर थीं। आरोप है कि रात करीब 11 बजे एक साइकल सवार आया और चारपाई पर सोई सबसे छोटी चार वर्षीय मासूम को उठा ले गया। कुछ देर बाद मां की नींद खुली तो चारपाई पर मासूम को न देख उसने शोर मचाया। सूचना के बाद पहुंचे गांव के प्रधान ने इंस्पेक्टर बड़ागांव और सौ नंबर पर फोन किया लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। पुलिस शनिवार की भोर में साढ़े चार पहुंची और तहरीर लेकर चली गई। उधर साइकल सवार युवक ने करीब दो किलोमीटर
विज्ञापन
विज्ञापन


दूर एक गांव स्थित मड़ई में मासूम के साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसी गांव में दस साल की एक मासूम को उठाकर उसके साथ बलात्कार के प्रयास के दौरान ही लोगों ने उसे पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे बंधक बना लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सुबह छह बजे तक घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल तक पहुंचने के बाद चार थानों की पुलिस सक्रिय हुई। लोगों की सूचना पर एसओ फूलपुर संजीव कुमार मिश्रा पीड़ित मासूम के घर पहुंचे। आरोपी को गिरफ्तार कर मासूम को पहले हरहुआ स्थित निजी अस्पताल और फिर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी चोलापुर का रहने वाला है। उसकी उम्र


करीब 30 वर्ष बताई गई है। वहीं मासूम के घरवालों ने बड़ागांव पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे भोजूबीर-सिंधौरा मार्ग स्थित मुर्दहां में चक्काजाम कर दिया। लोगों का कहना था कि शुक्रवार की रात ही पुलिस अगर सक्रिय हुई होती तो ऐसी वारदात नहीं होती। मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण अनिल कुमार पांडेय समेत पुलिस अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। जानकारी के बाद यहां एसएसपी जोगेंद्र कुमार भी पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed