{"_id":"5e5b6ecd8ebc3ef3bc6cf054","slug":"bada-ganesh-temple-an-uproar-over-bomb-information-water-cooler-thermos-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा गणेश मंदिर में बम की सूचना पर मचा हड़कंप, वाटर कूलर थर्मस में निकला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा गणेश मंदिर में बम की सूचना पर मचा हड़कंप, वाटर कूलर थर्मस में निकला पानी
Sun, 01 Mar 2020 01:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
मंदिर में रखा थर्मस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गणेश मंदिर में रविवार को बम की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पीआरवी के पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे कबीरचौरा चौकी प्रभारी धर्मराज सिंह ने साहस दिखाते हुए वाटर कूलर थर्मस खोला तो उसमें पानी निकला।
विज्ञापन
थर्मस में पानी देख कर आमजन के साथ ही पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। बड़ा गणेश मंदिर में रविवार की सुबह रोजाना की तरह ही श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर रहे थे। इस बीच किसी ने 112 नंबर पर फोन कर सूचना दी कि बड़ा गणेश मंदिर परिसर के बाहर लावारिस वाटर कूलर थर्मस रखा है।
विज्ञापन
सूचना पर कहा कि हो सकता है कि उसमें बम हो। सूचना के आधार पर आनन-फानन में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने थर्मस को खोल कर देखा तो उसमें पानी भरा हुआ था।