{"_id":"68ad921f7ae409fb02023cb9","slug":"baby-football-league-in-varanasi-dhruv-deshwal-hat-trick-gives-football-nursery-win-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेबी फुटबॉल लीग: ध्रुव देशवाल की हैट्रिक से फुटबॉल नर्सरी को मिली जीत, खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेबी फुटबॉल लीग: ध्रुव देशवाल की हैट्रिक से फुटबॉल नर्सरी को मिली जीत, खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
Tue, 26 Aug 2025 04:23 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 26 Aug 2025 04:23 PM IST
सार
मैच का पहला गोल कंचनपुर की टीम के फॉर्वर्ड खिलाड़ी शिवम बिंद ने किया और टीम को बढ़त दिलाई। दूसरा गोल अल्तमस ने किया और कंचनपुर को 2-0 की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
फुटबॉल खेलते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेका फुटबॉल नर्सरी की ओर से बरेका इंटर कॉलेज मैदान पर बेबी फुटबॉल लीग खेली जा रही है। छह दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन फुटबॉल नर्सरी और कंचनपुर की टीम के बीच अंडर-12 बालक वर्ग की प्रतियोगिता हुई। निर्धारित समय तक मैच बराबरी पर रहने पर निर्णय पेनल्टी शूटआउट से हुआ। इसमें फुटबॉल नर्सरी के ध्रूव देशवाल ने मैच में दो गोल और पेनल्टी शूटआउट में एक गोल कर अपनी पहली हैट्रिक लगाई और टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
मैच का पहला गोल कंचनपुर की टीम के फॉर्वर्ड खिलाड़ी शिवम बिंद ने किया और टीम को बढ़त दिलाई। दूसरा गोल अल्तमस ने किया और कंचनपुर को 2-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हॉफ में फुटबॉल नर्सरी की टीम ने पलटवार किया और ध्रुव देशवाल ने बैक टू बैक लगातार दो गोल कर टीम को बराबरी पर दिया। निर्धारित समय तक टीमों का स्कोर बराबर रहने पर निर्णय पेनाल्टी शूटआउट से हुआ।
विज्ञापन
पेनल्टी शूटआउट में कंचनपुर के रियाज अहमद, अल्तमस अली और कप्तान आदर्श ने स्कोर किया जबकि फुटबॉल नर्सरी की तरफ से अमृत शाह, आर्यन पटेल, समर प्रजापति और ध्रुव देशवाल ने स्कोर किया। अंत में फुटबॉल नर्सरी की टीम 6-5 के स्कोर से मैच जीत लिया। ध्रुव देशवाल ने मैव में गोल की हैट्रिक लगाई। फुटबॉल नर्सरी के गोलकीपर समर प्रजापति ने अद्भुत खेल दिखाया। रेफरी की भूमिका श्रेया, कोमल और अंजली ने निभाई।
विज्ञापन