फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Babatpur Airport adorned culture of Kashi 7 star amenities india first green terminal ready

UP: काशी की संस्कृति और 7-स्टार सुविधाओं से सजेगा बाबतपुर एयरपोर्ट, देश का पहला ग्रीन टर्मिनल बनेगा; जानें खास

Mon, 20 Jul 2026 07:36 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 20 Jul 2026 07:36 PM IST
सार

वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर 2,869.65 करोड़ रुपये से नया ग्रीन टर्मिनल बन रहा है। 7-स्टार सुविधाओं से लैस यह देश का पहला हरित एयरपोर्ट टर्मिनल होगा। इसकी डिजाइन में काशी के घाट, गंगा, मंदिर, बनारसी साड़ी, गुलाबी मीनाकारी और संगीत परंपरा की झलक दिखाई देगी।

विज्ञापन
Babatpur Airport adorned culture of Kashi 7 star amenities india first green terminal ready
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अध्यात्म, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम अब बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखने को मिलेगा। करीब 2,869.65 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा नया टर्मिनल भवन केवल एक आधुनिक एयरपोर्ट नहीं होगा, बल्कि 7-स्टार सुविधाओं से लैस देश का पहला हरित (ग्रीन) एयरपोर्ट टर्मिनल होगा। यहां पहुंचते ही यात्रियों को काशी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का अनुभव होगा।

विज्ञापन


नए टर्मिनल भवन की वास्तुकला पूरी तरह काशी की पहचान को केंद्र में रखकर तैयार की जा रही है। प्रवेश द्वार से लेकर प्रतीक्षालय (लाउंज) तक हर हिस्से में वाराणसी के प्रसिद्ध घाटों, अर्धचंद्राकार बहती गंगा और प्राचीन मंदिरों की स्थापत्य कला की झलक दिखाई देगी। इससे देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर उतरते ही काशी की सांस्कृतिक पहचान का एहसास होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

टर्मिनल परिसर में वाराणसी के प्रसिद्ध संगीत घराने, बनारसी साड़ी, गुलाबी मीनाकारी और अन्य पारंपरिक हस्तशिल्प को प्रदर्शित करने वाली विशेष कला दीर्घाएं (आर्ट गैलरी) और भित्ति चित्र (म्यूरल्स) भी स्थापित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य विदेशी पर्यटकों और श्रद्धालुओं को शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की देखरेख में तैयार हो रहा यह मेगा प्रोजेक्ट वाराणसी को वैश्विक विमानन मानचित्र पर नई पहचान देगा। आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा यह टर्मिनल ऊर्जा दक्षता और हरित अवधारणा का भी उदाहरण बनेगा।

बाबतपुर एयरपोर्ट के निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि नया टर्मिनल 7-स्टार सुविधाओं और ग्रीन कॉन्सेप्ट के साथ विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ काशी की सांस्कृतिक विरासत से भी जोड़ना है। परियोजना पूरी होने के बाद यह देश के सबसे आधुनिक और विशिष्ट हवाई अड्डों में शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed