फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baba Vishwanath will wake up for 44 hours for devotees on mahashivratri 2022

महाशिवरात्रि 2022: श्रद्धालुओं के लिए 44 घंटे तक जागेंगे बाबा विश्वनाथ, कल सुबह 3:30 बजे से कर सकेंगे दर्शन

Mon, 28 Feb 2022 10:51 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Feb 2022 10:51 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार को महाशिवरात्रि के दिन भोर में मंगला आरती 2:15 बजे शुरू होगी और 3:15 बजे समाप्त होगी।

विज्ञापन
Baba Vishwanath will wake up for 44 hours for devotees on mahashivratri 2022
बाबा विश्वनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ अपने भक्तों को बिना विश्राम दर्शन देंगे। शिव की नगरी में महाशिवरात्रि की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बाबा विश्वनाथ के मंदिर में भक्त पूरी रात बाबा का दर्शन कर सकेंगे। बाबा अपने भक्तों को लगातार 44 घंटे तक दर्शन देंगे।

विज्ञापन


इस दौरान बाबा के चार पहर की आरती भी उतारी जाएगी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पट महाशिवरात्रि पर एक मार्च को भोर में खुलेंगे और दो मार्च की रात में शयन आरती के बाद ही बंद होंगे। बीच-बीच में आरती के दौरान श्रद्धालु बाबा का झांकी दर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन


 गंगातट से बाबा दरबार तक लगेगी आस्थावानों की कतार
28 फरवरी की रात से ही बाबा दरबार में आस्थावानों की कतार गंगातट से बाबा दरबार तक लग जाएगी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार को महाशिवरात्रि के दिन भोर में मंगला आरती 2:15 बजे शुरू होगी और 3:15 बजे समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

3:30 बजे से दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। मध्याह्न भोग आरती दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक चलेगी। बाबा के पहले प्रहर की आरती 10:50 बजे से शुरू होकर रात 12:30 बजे तक चलेगी। दूसरे पहर की आरती एक और दो मार्च की मध्य रात्रि 1:20 बजे शुरू होगी और 2:30 बजे तक चलेगी।

तीसरे पहर की आरती दो मार्च की भोर में तीन बजे से 4:25 बजे तक होगी और चौथे पहर की आरती सुबह पांच बजे से शुरू होगी और 6:15 बजे समाप्त होगी। चारों पहर की आरती के दौरान भक्तों को बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed