फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baba Vishwanath will enjoy Khichdi and Sesame Laddus

बाबा विश्वनाथ को लगेगा खिचड़ी और तिल के लड्डू का भोग

Sat, 15 Jan 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Baba Vishwanath will enjoy Khichdi and Sesame Laddus
मकर संक्रांति पर बाबा काशी विश्वनाथ को भी खिचड़ी और तिल के लड्डुओं का भोग अर्पित किया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देख इस बार केवल परंपरा का निर्वाह किया जाएगा। मकर संक्रांति पर 15 जनवरी को मंगला आरती के बाद बाबा विश्वनाथ को मगदल, तिलकुट, तिल के लड्डू और गुड़ व मूंगफली की पट्टी का भोग लगाया जाएगा। मध्याह्न भोग आरती में देसी घी मिश्रित खिचड़ी का भोग अर्पित होगा। विशेष थाल में इसे दही, पापड़, अचार, चटनी के साथ सजाया जाएगा। सायंकाल सप्तऋ षि आरती के बाद बाबा चूड़ा-मटर खाएंगे। इसे श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ विश्वनाथ गली के मुख्य द्वार के ठीक सामने दशाश्वमेध मार्ग पर स्थित खिचड़ी बाबा के मंदिर के समीप भी खिचड़ी बांटी जाएगी। मंदिर के पुजारी संजय महाराज ने बताया कि हम लोग सिर्फ माध्यम हैं। यहां लोग आते हैं और बाबा के प्रसाद के रूप में खिचड़ी ग्रहण करते हैं। हमारी छठवीं पीढ़ी है जो भक्तों की सेवा कर रही है। मंदिर में खिचड़ी बाबा की मूर्ति के ऊपर 70 संत पुरुष की मूर्तियां लगी हुई हैं। ये सभी खिचड़ी बाबा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed