फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baba Vishwanath Varanasi Increased consumption of cannabis in the city

बाबा विश्वनाथ की नगरी में बढ़ी भांग की खपत

Sun, 22 Jan 2017 03:06 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Sun, 22 Jan 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
Baba Vishwanath Varanasi Increased consumption of cannabis in the city
varanasi

बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी में भांग की खपत तेजी से बढ़ रही है। पिछले साल की तुलना में इस बार 44 लाख रुपये ज्यादा की नीलामी हुई है। भांग की बिक्री में वाराणसी से आगे मथुरा समेत तीन जिले हैं।

विज्ञापन


आबकारी विभाग के अधिकारियों की मानें तो चालू वित्तीय वर्ष के लिए यहां 48 हजार 700 किलो की खपत होगी। यह सरकारी आंकड़ा है। करीब दस से पंद्रह हजार किलो भांग चोरी छिपे बेची जाती है। महाशिवरात्रि के दिन ही सौ कुंतल से ज्यादा भांग की खपत होती है।

विज्ञापन

आबकारी विभाग ने विधानसभा चुनाव के चलते इस बार आचार संहिता संहिता लागू होने के पहले दिसंबर के अंत में ही सरकारी भांग की दूकानों की नीलामी करवा दी थी। पिछले वित्तीय वर्ष में तीन करोड़ 91 लाख रुपये की नीलामी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार चार करोड़ 33 लाख रुपये की नीलामी हुई। जिला आबकारी अधिकारी वाईआर यादव ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में 42 हजार 200 किलो भांग की नीलामी हुई थी। इस बार 48 हजार 700 किलो की नीलामी हुई। जिले में कुल 81 भांग की दूकानें हैं, जिनमें ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इस बार की नीलामी में दो दूकानें बढ़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed