फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baba Vishwanath enjoyment head storekeeper suspended on the rigging

बाबा विश्वनाथ के भोग में हेराफेरी पर प्रधान भंडारी निलंबित

Wed, 06 Jan 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 06 Jan 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Baba Vishwanath enjoyment head storekeeper suspended on the rigging
बाबा काशी विश्वनाथ के भोग के चावल की हेराफेरी करने के मामले में प्रधान भंडारी ईश्वर देव मिश्र को मंगलवार की शाम निलंबित कर दिया गया। दो अन्य भंडारियों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

इस मामले में लिप्त अन्य कर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है। पता चला है कि भोग का सुगंधित चावल मंदिर के ही एक कर्मचारी के घर जा रहा था। इस मामले में जल्द ही कुछ और कर्मियों पर गाज गिरने के संकेत मिले हैं। भोग के चावल में हेराफेरी करने और खीर के दूध में पानी मिलाने का खुलासा दो दिन पहले ‘अमर उजाला’ ने किया था।
विज्ञापन


मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण के निर्देश पर भंडारगृह में भोग के चावल की हेराफेरी करने और खीर के लिए आने वाले दूध में पानी मिलाने के मामले की जांच अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीएन द्विवेदी कर रहे हैं। जांच के दौरान भंडार में भोग के लिए रखा गया घटिया चावल पकड़े जाने के बाद मंगलवार को प्रधान भंडारी को निलंबित कर दिया गया। दो अन्य भंडारियों अंशू मिश्रा और दुर्गा प्रसाद मिश्रा को चेतावनी दी गई है कि अगर इस तरह की गड़बड़ी की पुनरावृत्ति हुई तो उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में भोग के लिए सुगंधित बासमती चावल की व्यवस्था दिल्ली के दानदाता विकास अरोड़ा पिछले पांच साल से करते आ रहे हैं। इसके अलावा, नाटकोटि क्षेत्रम मठ से भी बाबा के भोग के लिए बासमती चावल मंदिर में भिजवाया जाता है। खीर के लिए 12 लीटर दूध, केसर, मेवा की नियमित व्यवस्था बाबा के भक्त अजय शर्मा की ओर से की जाती रही है लेकिन हफ्ते भर से यह सामग्री मंदिर के भंडार को नहीं मिल रही थी। इनके अलावा गिरधर अग्रवाल की ओर से भी खीर के लिए दूध भिजवाया जाता है।

भक्तों की ओर से भोग के लिए दान में दी जाने वाली इन सामग्रियों में कब से हेराफरी की जा रही थी, अभी उसकी तह तक पहुंचना बाकी है लेकिन अभी तो तथ्य सामने आए हैं उसके अनुसार भोग के सुगंधित चावल को भंडार से जुड़े लोगों की मिली भगत से निजी इस्तेमाल में लिया जा रहा था। इसकी जगह घटिया चावल बाबा के भोग में इस्तेमाल किया जा रहा था। दूध में भी पानी की मिलावट करने की पुष्टि हुई है। एसीईओ ने बताया कि अब तक मिले प्रमाणों के आधार पर प्रधान भंडारी को निलंबित किया गया है। इस अवधि में प्रधान भंडारी को सेवादार के रूप में अब मंदिर परिसर की सफाई में लगाया जाएगा। इस मामले में मंदिर के कर्मियों की संलिप्तता की भी छानबीन की जा रही है। सत्यता उजागर होने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed