फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   baba lat bhairav barat procession in varanasi

बाबा लाटभैरव की निकली शाही बारात, दर्शन के लिए उमड़ा रेला

Wed, 06 Sep 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 06 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
baba lat bhairav barat procession in varanasi
हाथी-घोड़ा संग निकली बाबा की शाही बारात, जगह-जगह उतारी गई बाबा की आरती - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में बुधवार की शाम जब बाबा लाटभैरव की शाही बारात निकली तो भक्तों का रेला भी उमड़ पड़ा। पारंपरिक सिंहासन पर वर के रूप में विराजमान बाबा के मुखौटे के दर्शन के मोहल्लों और सड़क पर भीड़ का रेला थम सा गया।
विज्ञापन


रंग बिरंगी लतर और फूलों से सजी बाबा की झांकी जब निकली तो छतों-बारजों से झलक देखने के लिए महिलाओं और बच्चों की भीड़ लग गई। रास्ते में जगह-जगह बाबा की आरती उतारी गई और घरों से पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन


हाथी-घोड़ा, रथ और पालकी के साथ बाबा लाटभैरव की शाही बारात बुधवार को विशेश्वरगंज स्थित इन्नामाई की गली से निकलकर भैरवनाथ, कतुआपुरा, अंबियामंडी, हनुमान फाटक, जलालीपुरा होते हुए लाटभैरव के प्रांगण में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा की शाही बारात में शामिल होने और देखने वालों का रेला उमड़ पड़ा। बाबा लाट भैरव की बारात में हाथी, घोड़ा, लाग विमान और आतिशबाजी के साथ पांचों पांडव, श्रीराम सहित चारों भाई, हनुमान, देवाधिदेव महादेव का भव्य स्वरूप घोड़े पर विराजमान था।

बैंड- बाजा, शहनाई, ढोल, ताशा व नगाड़े की थाप पर थिरकते सैकड़ों की संख्या में बाराती हर- हर महादेव का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। 

सजावट ने मोहा मन

baba lat bhairav barat procession in varanasi
बाबा की झांकी के दर्शन के लिए छतों-बारजों पर भी उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

लाटभैरव मंदिर के प्रांगण में बारात पहुंचने पर घराती बने मां भैरवी पक्ष की ओर से बारात की अगवानी, परिछन और द्वाराचार की रस्में निभाई गईं। अर्द्धरात्रि में बाबा का विधि विधान से विवाह संपन्न होगा। गुरूवार को बाबा की खिचड़ी रस्म की परम्परा निभाने के साथ ही भंडारे व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

 बाबा लाटभैरव की बारात के लिए जगह-जगह सजावट सभी के आकर्षण का केंद्र रही। रास्ते भर जगह-जगह भक्तों द्वारा बाबा लाट भैरव की आरती उतारी गई। लाट सरैयां पर चरखी, झूला, मेंहदी, नानखटाई, खिलौने आदि की दुकानें लगी थीं।

मेले में बच्चों के साथ बड़ों की भीड़ देर रात तक लगी रही। इस दौरान सुरक्षा के लिए एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पांच सीओ, 11 थानों की फोर्स और एक कंपनी पीएसी को तैनात किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed