UP: ट्रेन की चेन पुलिंग...पहिए से निकली चिंगारी, बिना स्टॉपेज के 40 मिनट रुकी आजमगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस
Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की करीब 40 मिनट बाद जब ट्रेन रवाना हुई तो रेलवे फाटक खुला और धीरे-धीरे जाम से राहत मिली। इस दौरान मौके पर किसी रेलवे अधिकारी या पुलिसकर्मी के न पहुंचने से लोगों में नाराजगी भी देखी गई।
विस्तार
UP News: सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे बिना स्टॉपेज के मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन पर आजमगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव हो गया। उधर करीब 40 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही, इससे लंबा जाम लग गया। इस दौरान इस जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई।
जानकारी के अनुसार, शाम साढ़े पांच बजे मऊ से आजमगढ़ जा रही आजमगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20103) का मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन पर ठहराव नहीं था। ट्रेन को स्टेशन पर न रुकते देखकर कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी, जिससे ट्रेन खड़ी हो गई।
इससे करहा-मुहम्मदाबाद गोहना मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग 40 मिनट तक मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम रहा। सड़क के दोनों ओर ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, ऑटो, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन फंसे रहे।
दफ्तर से घर लौट रहे लोग, स्कूल से लौट रहे बच्चे और स्थानीय दुकानदार जाम में फंसकर परेशान हो गए। कई एंबुलेंस और जरूरी सामान ले जाने वाले वाहन भी जाम में फंसे देखे गए।अमित, सुनील, मोहन सहित अन्य स्थानीय लोगों ने बताया कि रोजाना इस मार्ग से हजारों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन इस तरह की घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इससे नाराज नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि चेन पुलिंग करने वाले यात्रियों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। लोगों ने यह भी कहा कि मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर यदि प्रमुख ट्रेनों का स्थायीइ ठहराव दिया जाए तो यात्रियों को राहत मिलेगी और अनावश्यक चेन पुलिंग की घटनाएं भी कम होंगी।