{"_id":"678a5265aeb178f267035b31","slug":"azamgarh-ranks-first-in-purvanchal-in-terms-of-deaths-due-to-accidents-varanasi-ranks-fourth-2025-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में हादसों का हाल: आजमगढ़ में 11 महीने में 345, वाराणसी में 279 लोगों की मौत, पढ़ें- 10 जिलों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में हादसों का हाल: आजमगढ़ में 11 महीने में 345, वाराणसी में 279 लोगों की मौत, पढ़ें- 10 जिलों की जान
Fri, 17 Jan 2025 06:22 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 17 Jan 2025 06:22 PM IST
सार
पूर्वांचल के 10 जिलों में हादसे से मौत में आजमगढ़ पहले स्थान पर है। जबकि वाराणसी चौथे स्थान पर है। आजमगढ़ में 11 महीने में 345 तो वहीं वाराणसी में 279 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सड़क हादसे में मौत के मामले में पूर्वांचल के 10 जिलों में आजमगढ़ पहले, जौनपुर दूसरे, मिर्जापुर तीसरे और वाराणसी चौथे स्थान पर है। वहीं, बलिया पांचवे, सोनभद्र छठे, गाजीपुर सातवें, मऊ आठवें, चंदौली नौवें और भदोही दसवें स्थान पर है। अगर देखा जाए तो आजमगढ़, जौनपुर में औसतन सड़क हादसे में रोज एक मौत हो रही है। 2024 में नवंबर तक आजमगढ़ में 345, जौनपुर में 344, मिर्जापुर में 286 और वाराणसी में 279 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
जौनपुर, मऊ, मिर्जापुर, गाजीपुर में सड़क हादसों में बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि आजमगढ़, चंदौली, भदोही, वाराणसी, सोनभद्र में कमी दर्ज की गई, जबकि बलिया में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। एक जनवरी 2024 से 30 नवंबर 2024 तक सड़क हादसों में हुई लोगों की मौतों का आंकड़ा परिवहन विभाग ने जारी कर दिया है। इसमें साल 2023 और 2024 की तुलना में कई जिलों की हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन
आकड़ों के अनुसार जौनपुर जिले में वर्ष 2023 में 301 लोगों की मौत हुई थी। वर्ष 2024 नवंबर महीने तक 344 लोगों ने जान गंवाई। इस तरह मृतकों की संख्या में 14.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं पिछले साल के मुकाबले मऊ में 29 और मिर्जापुर में 17 लोगों की ज्यादा मौत हुई है।
विज्ञापन
सोनभद्र में 14 और वाराणसी में 7 प्रतिशत की आई कमी
सड़क हादसे से मौत में 2023 के मुकाबले 2024 नवंबर तक सोनभद्र में 14 प्रतिशत, वाराणसी में 7 प्रतिशत, भदोही में 6.6 प्रतिशत और चंदौली में 6.1 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। 2023 में सोनभद्र में सड़क हादसे में 285 लोगों की जान गई थी। वर्ष 2024 में 245 लोगों की जान गई। 2023 में वाराणसी में 300 लोगों की, जबकि इस वर्ष 279 लोगों की मौत हुई है। 2023 में चंदौली में 131 लोगों की जान गई थी, जबकि इस वर्ष 123 लोगों की मौत हुई है। 2023 में सड़क हादसे में भदोही में 106 लोगों की जान गई थी, जबकि इस वर्ष 99 लोगों की मौत हुई है।
क्या बोले अधिकारी
सड़क हादसे को रोकने के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वर्ष 2023 के मुकाबले 2024 में जिले की स्थिति अच्छी है। जिले में नौ ब्लैक स्पॉट में अब सिर्फ पांच ब्लैक स्पॉट ही चिह्नित हैं। इसको भी जल्द खत्म किया जाएगा। -श्याम लाल, संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन, वाराणसी
क्या बोले अधिकारी
सड़क हादसे को रोकने के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वर्ष 2023 के मुकाबले 2024 में जिले की स्थिति अच्छी है। जिले में नौ ब्लैक स्पॉट में अब सिर्फ पांच ब्लैक स्पॉट ही चिह्नित हैं। इसको भी जल्द खत्म किया जाएगा। -श्याम लाल, संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन, वाराणसी