फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   azamgarh police order DJ owner do not play nasty songs in holi festival

Holi 2024: आपत्तिजनक और अश्लील गाना बजाया तो ‘नप’ जाएंगे... पुलिस ने DJ संचालकों को दिया निर्देश

Sat, 23 Mar 2024 09:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 23 Mar 2024 09:13 PM IST
सार

Azamgarh News: होली को लेकर आजमगढ़ प्रशासन काफी सतर्क है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर आदेश-निर्देश जारी कर दिया है। पुलिस के अनुसार, होली पर डीजे की बुकिंग जरूर करें, लेकिन कहीं भी आपत्तिजनक या अश्लील गाने नहीं बजने चाहिए। इसके साथ ही सांप्रदायिक माहौल को खराब करने वाले गाने बजाने पर संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
azamgarh police order DJ owner do not play nasty songs in holi festival
सुरक्षा के बाबत गश्त करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के फूलपुर में होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। हर उस कवायद को अंजाम दिया जा रहा है कि माहौल न बिगड़ने पाएं। इसी को लेकर पुलिस महकमे ने शनिवार को डीजे संचालकों के साथ बैठ कर जरूरी दिशा-निर्देश दिया।

विज्ञापन


एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने कहा कि होली पर डीजे की बुकिंग जरूर करें, लेकिन कहीं भी आपत्तिजनक या अश्लील गाने नहीं बजने चाहिए। इसके साथ ही सांप्रदायिक माहौल को खराब करने वाले गाने बजाने पर संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस समय आचार संहिता भी लगी हुई है। ऐसे में किसी भी तरह के माहौल खराब करने के प्रयास सफल नहीं होने दिए जाएंगे और ऐसा प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी राजनैतिक दलों से संबंधित गाने भी बजाना प्रतिबंधित है। इस अवसर पर सीओ अनिल कुमार वर्मा, कोतवाल शशिचंद्र चैधरी के साथ ही काफी संख्या में डीजे संचालक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed