फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh mosque outrage for dispute of start AC and fan

आजमगढ़ः मस्जिद में एसी-पंखा चलाने को लेकर मारपीट, युवक को मारी गोली

Wed, 23 May 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 23 May 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh mosque outrage for dispute of  start AC and fan
मंगलवार की सुबह घात लगाए मनबढ़ों ने मारी पेट में गोली
यूपी के आजमगढ़ जिले के अहिरौली गांव में स्थित मस्जिद में मौजूद एसी और पंखा चलाने के विवाद में पहले तो दो पक्षों के बीच मारपीट हुई फिर बात गोलीबारी तक आ पहुंची। यहां सोमवार की रात हुई दो पक्षों के बीच मारपीट ने मंगलवार की भोर में इस कदर तूल पकड़ा कि घात लगाए मनबढ़ों ने युवक के पेट में गोली मार दी।
विज्ञापन


जबकि रात को हुई मारपीट प्रधान सहित छह लोग घायल हो गए। मंगलवार की सुबह घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव के ज्यादातर लोग फरार हो गए हैं। गांव में तनाव बना हुआ है। मंगलवार की शाम तक घटना के संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी। ना ही किसी भी तरफ से थाने में तहरीर ही दी गई थी।  
विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव स्थित बड़ी मस्जिद में पंखा और एसी लगा हुआ है। सोमवार की रात नौ बजे तराबी के समय फौजदार पुत्र मंसरी ने गर्मी को देखते हुए एसी और पंखा चलाने को कहा। जिस पर ग्राम प्रधान अनीस ने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात पर कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। जिसमें प्रधान अनीस (45), सैय्यद (36), तौफिक (26), सफाक (19), तौकित (25), तथा दूसरे पक्ष से बदरुद्दीन (30), तनवीर (24) और समशुद्दीन (35) घायल हो गए। गांव के अन्य लोगों ने किसी तरह से विवाद को शांत कराया और घायल स्थानीय स्तर पर इलाज कराकर घर चले गए। 

 अंदर ही अंदर सुलग रही थी आग 

Azamgarh mosque outrage for dispute of  start AC and fan
मारपीट में क्षतिग्रस्त की गई बाइक - फोटो : अमर उजाला


मारपीट की घटना के बाद लोग घर तो चले गए लेकिन बदले की आग अंदर ही अंदर सुलग रही थी।  मंगलवार की भोर में 3.45 बजे के करीब बदरुद्दीन मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहा था। तभी घात लगाए मनबढ़ों ने उसे गोली मार दी। पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। लोगों की मदद से बदरुद्दीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। उधर मारपीट में घायल लोग भी सुबह पीएसी अजमगढ़ में भर्ती हुए।

जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर बदरुद्दीन को गोली लगने से नाराज उसके पक्ष के लोगों ने विपक्षी की मोटरसाइकल को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दी । घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है।

 सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने कहा कि  पुलिस गांव के गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। घटना के संबंध में अभी तक किसी भी तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed